Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Pawan Singh Films: पवन सिंह की 6 सबसे बेहतरीन फिल्में, भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, आज भी है दर्शकों की फेवरेट

Pawan Singh Films: पवन सिंह की 6 सबसे बेहतरीन फिल्में, भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, आज भी है दर्शकों की फेवरेट

जिन लोगों ने भोजपुरी फिल्में नहीं देखी उनके लिए तो पवन सिंह एक सिंगर हैं, लेकिन जो लोग भोजपुरी सिनेमा के दर्शक हैं उनके लिए पवन सिंह सिंगर बाद में पहले एक बेहतरीन हीरो हैं. उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर भी काफी हिट रही थीं. आइये जानते हैं, वो कौन-सी फ़िल्में हैं, जिन्हें पवन सिंह के हर फैन को जरूर देखनी चाहिए.

Last Updated: April 25, 2026 | 4:36 PM IST
pratigya - Photo Gallery
1/6

प्रतिज्ञा

इस फिल्म का निर्देशन सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है और इसमें दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, पाखी हेगड़े और सोनाली जोशी ने अभिनय किया है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. इस फिल्म का गाना 'जिला टॉप लागेलू' आज भी काफी लोकप्रिय है.

satya - Photo Gallery
2/6

सत्या

2017 में आई इस फिल्म ने पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा में 'एक्शन हीरो' का टैग दिलवाया था. इस फिल्म का गाना 'छलकत हमरो जवनिया' काफी पॉपुलर हुआ था.

crack fighter - Photo Gallery
3/6

क्रैक फाइटर

इस फिल्म में पवन सिंह को भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया गया है. इस फिल्म को भोजपुरी सिनेमा का कल्ट क्लासिक कहा जा सकता है. इस फिल्म में पवन सिंह के एक्शन सीन काफी जबरदस्त थे.

wanted - Photo Gallery
4/6

वॉन्टेड

सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा में भी वॉन्टेड फिल्म बनी हुई है, जिसमें पवन सिंह ने मुख्य हीरो की भूमिका निभाई है. 2018 में आई इस फिल्म को पवन सिंह की सुपरहिट फिल्मों में से एक माना जाता है.

sarkar raj - Photo Gallery
5/6

सरकार राज

पॉलिटिकल ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में पवन सिंह के अलावा अक्षरा सिंह, मोनालिसा और काजल राघवानी भी हैं. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था.

maa tujhe salam - Photo Gallery
6/6

मां तुझे सलाम

भोजपुरी सिनेमा की बेस्ट देशभक्ति वाली फिल्मों में मां तुझे सलाम का नाम सबसे ऊपर है. यह फिल्म भी काफी हिट रही थी और इसे समीक्षकों की बेहद प्रशंसा भी मिली थी.

More News