लग्जरी गाड़ियां, आलीशान घर… मुंबई से लॉस एंजिल्स तक फैला साम्राज्य, PBKS के मालकिन की कितनी नेटवर्थ?
Preity Zinta Net Worth: IPL 2026 में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की टीम पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है. पंजाब किंग्स ने इस सीजन शुरुआत में अपने सभी मैच 5 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है. 19 अप्रैल को पंजाब ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़े अंतर से हराया. इस जीत के बाद पंजाब किंग्स का मालकिन प्रीति जिंटा काफी खुश दिखाई दीं. वह स्टैंड्स में अक्सर पंजाब किंग्स को चीयर करने के लिए मौजूद रहती हैं. प्रीति जिंटा बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जिनकी खूबसूरती और मुस्कान पर लाखों लोग फिदा हो जाते हैं. प्रीति जिंटा सिर्फ एक्टिंग में नहीं, बल्कि बिजनेस में भी काफी आगे हैं. वह ‘Beauty With Brain’ का अच्छा उदाहरण हैं. जानें प्रीति जिंटा की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में…
प्रीति जिंटा का बॉलीवुड डेब्यू
प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को हुआ था. उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाया. प्रीति जिंटा ने फिल्म 'दिल से' से अपना डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने 'क्या कहना', 'कभी अलविदा न कहना', 'लक्ष्य' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया.
IPL टीम में किया निवेश
प्रीति जिंटा ने फिल्मों में काम करने अलावा बिजनेस में भी हाथ आजमाया. उन्होंने आईपीएल की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स में हिस्सेदारी खरीदी और सह-मालिक बन गईं. पंजाब किंग्स में प्रीति जिंटा की हिस्सेदारी 23 फीसदी है.
प्रीति जिंटा की शादी
पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने अमेरिका के जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) से शादी की है. साल 2016 में प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ शादी के बंधन में बंधे. प्रीति जिंटा अमेरिका में ही अपने पति के साथ रहती हैं. हालांकि आईपीएल के समय भारत आती हैं.
लॉस एंजिल्स में आलीशान घर
प्रीति जिंटा के पास कई महंगी और लग्जरी संपत्तियां हैं. उनका साम्राज्य मुंबई से लेकर लॉस एंजिल्स तक फैला हुआ है. प्रीति जिंटा के पास लॉस एंजिल्स में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 35-40 करोड़ रुपये के आसपास है.
मुंबई में भी था लग्जरी घर
बॉलीवुड क्वीन प्रीति जिंटा के पास मुंबई के पाली हिल इलाके में भी आलीशान घर था, जिसे उन्होंने 17 करोड़ रुयये में खरीदा था. हालांकि अब प्रीति जिंटा ने उस घर को 18 करोड़ रुपये में बेच दिया है.
ब्रांड एंडरोर्समेंट से भी कमाती हैं पैसा
बॉलीवुड से लेकर खेल जगत में प्रीति जिंटा की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. ऐसे में उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छे पैसे मिलते हैं. वह विज्ञापनों के जरिए
प्रीति जिंटा का कार कलेक्शन
पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं. उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 350डी, रेंज रोवर वोग, बीएमडब्ल्यू और लेक्सस एलएक्स 470 जैसी महंगी कारें शामिल हैं.
प्रीति जिंटा की नेटवर्थ
प्रीति जिंटा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और बड़ी फैन फॉलोइंग के लिए जानी जाती हैं. उनकी नेटवर्थ को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रीति जिंटा की नेटवर्थ 125-180 करोड़ के बीच आंकी गई है.