Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • अरुण गोविल से पहले राम बनकर इस एक्टर ने बटोरी थीं सुर्खियां, 9 फिल्मों में बने भगवान, लोग करते थे पूजा

अरुण गोविल से पहले राम बनकर इस एक्टर ने बटोरी थीं सुर्खियां, 9 फिल्मों में बने भगवान, लोग करते थे पूजा

Prem Adeeb: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर इन दिनों ब बना हुआ है. लोग बेसब्री से रामायण की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. लोग रणबीर कपूर को भगवान श्रीराम के किरदार में पसंद भी कर रहे हैं. इससे पहले रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल की एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा. लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं. 

Last Updated: August 10, 2026 | 2:05 PM IST
Prem Adeeb as Shri Ram - Photo Gallery
1/5

भगवान श्रीराम के रूप में होती थी पूजा

हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि पुराने समय में एक ऐसा एक्टर भी हुआ करता था, जिसे लोग भगवान श्रीराम मानकर ही पूजा करते थे. उन्होंने एक नहीं बल्कि 9 बार फिल्मों में श्रीराम का किरदार निभाया है. हम बात कर रहे हैं प्रेम अदीब की.

Prem Adeeb Birthday - Photo Gallery
2/5

प्रेम अदीब का जन्म

10 अगस्त 1917 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक कश्मीरी पंडित परिवार में जन्मे प्रेम अदीब एक बेहतरीन एक्टर के रूप में गिने जाते थे. उन्होंने बहुत सी फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें पहचान मिली भगवान श्रीराम के किरदार से. उनकी सादगी और शांत पर्सनैलिटी ने दर्शकों का दिल जीता.

Mahatma Gandhi watched film - Photo Gallery
3/5

महात्मा गांधी ने भी देखी थी फिल्म

साल 1942 में डायरेक्टर विजय भट्ट की फिल्म भरत मिलाप में वे पहली बार भगवान श्रीराम बने. उनकी ये फिल्म सुपरहिट रही और लोगों ने उन्हें भगवान श्रीराम के रूप में काफी पसंद किया. इसके बाद विजय भट्ट ने उन्हें 1943 में आई फिल्म राम राज्य में भी श्रीराम बनाया. कहा जाता है कि ये राज्य भारतीय सिनेमा के इतिहास की इकलौती हिंदी फिल्म थी, जिसे महात्मा गांधी ने भी देखा था.

Prem Adeeb Films as Ram - Photo Gallery
4/5

इन फिल्मों में बने श्रीराम

उन्होंने राम विवाह, राम नवमी, राम हनुमान युद्ध, राम लक्ष्मण, राम भक्त विभीषण, रामबाण और रामायण समेत 9 फिल्मों में भगवान श्रीराम का किरदार निभाया था. एक्ट्रेस शोभना के साथ उनकी जोड़ काफी पसंद की गई थी. लोग उन्हें राम और सीता मानते थे. उस दौर में लोग उनके कटआउट की भी पूजा करते थे.

Death in 42 Years old - Photo Gallery
5/5

42 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

प्रेम अदीब सफलता के शिखर पर पहुंच ही रहे थे कि बीमारियों ने उन्हें घेर लिया और ब्रेन हेमरेज के कारण 25 दिसंबर 1959 को उनका निधन हो गया. जब उनकी मौत हुई, तब उनकी उम्र केवल 42 वर्ष थी.

More News