Live TV
Search
Home > खेल > CWG: पाकिस्तानी मुक्केबाज को हुई नरेंद्र नाम से नफरत! भारतीय पदक विजेता की बात सुनकर जोर-जोर से हंसने लगे PM मोदी

CWG: पाकिस्तानी मुक्केबाज को हुई नरेंद्र नाम से नफरत! भारतीय पदक विजेता की बात सुनकर जोर-जोर से हंसने लगे PM मोदी

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र ने पीएम मोदी को 2015 में आयोजित हुए वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का दिलचस्प किस्सा सुनाया. नरेंद्र का कहना है कि उनका नाम, उनके कोच और प्रधानमंत्री का नाम एक जैसा होने पर पाकिस्तानी मुक्केबाज ने मजाक में कहा था कि उसे अब ‘नरेंद्र’ नाम से ही नफरत हो गई है.

Written By:
Last Updated: August 10, 2026 15:47:35 IST

Mobile Ads 1x1

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के खिलाडियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल जीते. भारत के लिए मेडल जीतने वाले इन खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर मुलाकात की. 

इस दौरान मुक्केबाजी में रजत पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी नरेंद्र ने पीएम मोदी को एक दिलचस्प किस्सा सुनाया, जिसे सुनने के बाद पीएम मोदी भी जोर

-जोर से हंसने लगे.

पाकिस्तानी मुक्केबाज के खिलाफ थी पहली फाइट

मुक्केबाज नरेंद्र ने बताया कि वह साल 2015 में वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में हिस्सा लेने गए थे. उस समय वहां उनकी पहली फाइट एक पाकिस्तानी मुक्केबाज के साथ हुई थी. नरेंद्र ने बताया कि मुकाबले से पहले उन्हें भारतीय सेना की ओर से फोन आया था और कहा गया था कि चाहे जो हो जाए, पाकिस्तान से नहीं हारना है.

भारतीय मुक्केबाज ने पीएम मोदी से बताया कि उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी के खिलाफ पहला बाउट 4-1 से जीत लिया. नरेंद्र ने बताया कि इसके बाद दूसरे बाउट में भी दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. नरेंद्र ने कहा कि वह यह मुकाबला भी 3-2 से जीतने में सफल रहे. हालांकि, इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के सर पर चोट लग गई.

अस्पताल में हुई बातचीत 

सिर में चोट लगने के बाद दोनों खिलाडियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी बातचीत हुई. नरेंद्र ने बताया कि भारतीय टीम के साथ भारतीय सेना की ओर से जो कोच गए थे, उनका नाम भी नरेंद्र राणा था. इसके अलावा उस समय नरेंद्र मोदी 2014 में देश के प्रधानमंत्री बन चुके थे. पाकिस्तानी मुक्केबाज ने जब इन तीनों नामों के बारे में जाना तो उसने नरेंद्र से मजाकिया अंदाज में कहा कि उसे अब इस नाम से ही नफरत हो गई है. नरेंद्र की बात सुनकर प्रधानमंत्री हंसने लगे.

गोल्ड से चूके नरेंद्र

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नरेंद्र ने 90 प्लस किलोग्राम कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. हालांकि, वह गोल्ड मेडल जीतने से सिर्फ एक कदम दूर रह गए. फाइनल मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज का सामना इंग्लैंड के डामार थॉमस से हुआ. नरेंद्र को इस एकतरफा मुकाबले में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

MORE NEWS