RCB vs LSG: आरसीबी से भिड़ेंगे लखनऊ के नवाब… पिच रिपोर्ट से संभावित प्लेइंग XI तक, जानें सारी डिटेल्स
RCB vs LSG, IPL 2026: आईपीएल 2026 का 23वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जो शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. आरसीबी ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था. वहीं, ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. LSG को अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस से करारी हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में यह मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के नजरिए से काफी अहम होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं इस मैस से जुड़ी सारी डिटेल्स…
हेड टू हेड में कौन आगे?
हेड टू हेड में आरसीबी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं. इनमें से 4 मुकाबले आरसीबी ने जीते हैं, जबकि LSG ने 2 मैच अपने नाम किए हैं.
पिच रिपोर्ट
पिच की बात करें, तो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. IPL 2026 का पहला मैच इसी मैदान पर खेला गया था, जिसमें आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 202 रनों का टारगेट 15.4 ओवर में ही चेज कर लिया था. इसके बाद इसी मैदान पर आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 250 रन ठोक दिए थे. ऐसे में इस मैच में भी बड़े स्कोर देखने को मिलेंगे.
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
इस मुकाबले में आरसीबी की ओर से विराट कोहली, रजत पाटीदार और फिल साल्ट जैसे खिलाड़ियों पर नजर रहेगी. पिछले मैच में इन तीनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाया था. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, आवेश खान और प्रिंस यादव की तिकड़ी पर होगी.
दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच?
आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आखिरी मुकाबला 27 मई 2025 को खेला गया था. इसमें ऋषभ पंत के शतक के दम पर लखनऊ ने 227 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी आरसीबी ने 18.4 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया था.
प्वाइंट्स टेबल में कहां दोनों टीमें?
प्वाइंट्स टेबल की बात करें, तो आरसीबी की टीम 4 मैचों में 3 जीत और एक हार के साथ तीसरे नंबर पर है. वहीं, लखनऊ की टीम में 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के साथ 7वें पायदान पर मौजूद है.
कहां देख सकेंगे लाइव?
फैंस इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे. इसके अलावा मोबाइल पर JioHotstar की एप और वेबसाइट पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
RCB की संभावित प्लेइंग XI
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा. (इम्पैक्ट प्लेयर- अभिनंदन सिंह/मंगेश यादव)
LSG की संभावित प्लेइंग XI
एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव. (इम्पैक्ट प्लेयर- दिग्वेश सिंह राठी)