रेड या ग्रीन फ्लैग ही नहीं, इन तीन तरह के पार्टनर भी बताते हैं रिश्ते की सेहत, जानें मतलब
Flags in Relationships: रिश्तों में पहले केवल भरोसा और पार्टनर का केयरिंग नेचर ही देखा जाता था लेकिन अब जेन-जी के जमाने में रिश्तों का मीनिंग बढ़ गया है. उनके लिए रिश्तों और डेटिंग की दुनिया केवल प्यार और रोमांस तक सीमित नहीं है. वे बातचीत के तरीकों से रिश्तों को समझते हैं. बीते कुछ समय से जेन-जी के कुछ शब्द चर्चा का विषय रहते हैं. अकसर उनके मुंह से पार्टनर के लिए कुछ फ्लैग्स के बारे में भी चर्चा की जाती रही है. रिश्तों की बात करें, तो पार्टनर के लिए आपने रेड फ्लैग और ग्रीन फ्लैग तो सुना ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेड और ग्रीन के अलावा भी येलो और बेज फ्लैग होते हैं. आइए जानते हैं इन सभी चारों फ्लैग्स के पार्टनर के बारे में…
रेड फ्लैग पार्टनर
रिलेशनशिप में रेड फ्लैग के पार्टनर्स को अकसर पसंद नहीं किया जाता है. रेड फ्लैग उन चेतावनी भरे संकेतों या नकारात्मक व्यवहार को कहते हैं, जो रिश्तों के अस्वस्थ होने और पार्टनर के टॉक्सिक बिहेवियर के बारे में बताता है. इसके तहत पता चलता है आपका पार्टनर आपके उठने-बैठने, कपड़े पहनने, दोस्तों से मिलने, कंट्रोल करने की कोशिश करना, रोक-टोक करना और छोटी-छोटी बातों पर अपमान करने पर रोक-टोक करता है.
ग्रीन फ्लैग पार्टनर
ग्रीन फ्लैग के पार्टनर को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. ऐसे पार्टनर्स सकारात्मक, आदतों और व्यवहार से अच्छे होते हैं. इस तरह के पार्टनर आपकी और आपके विचारों की इज्जत करते हैं. उनके सामने बिना डरे किसी भी मुद्दे पर खुलकर और ईमानदारी से बात की जा सकती है. वो अपने पार्टनर पर फालतू शक नहीं करते बल्कि भरोसा करते हैं और उन्हें सपोर्ट करते हैं.
येलो फ्लैग पार्टनर
येलो फ्लैग पार्टनर किसी मुद्दे पर खुलकर बात नहीं करते. वे अक्सर एक दूसरे को अनसुना करते हैं. अपने पार्टनर और उनकी फीलिंग्स को तवज्जो नहीं देते. वे अपने हर पुराने रिश्ते की असफलता का पूरा दोष सिर्फ दूसरे पार्टनर पर मढ़ते हैं और खुद की गलती नहीं मानते हैं.
पर्पल फ्लैग पार्टनर
पर्पल फ्लैग पार्टनर अक्सर चिपकू होते हैं. ये ग्रीन और रेड फ्लैग नहीं बल्कि दोनों के बीच में होते हैं. इस तरह के पार्टनर्स की कई बातें काफी अच्छी लगती हैं और कई काफी खराब लगती हैं. ये कभी तो काफी ज्यादा प्यार दिखाएंगे और कभी अचानक दूरी बना लेते हैं. वे शुरुआत में बहुत ज्यादा प्यार जताना या हर बात पर तुरंत गंभीर हो जाना, जो बाद में भारी पड़ सकता है. वे पहली ही डेट पर रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा गहराई या तेजी से फैसले लेने का दबाव बनाते हैं.
बेज फ्लैग पार्टनर
रिलेशनशिप में बेज फ्लैग पार्टनर की उन अजीब, अतरंगी, फनी या थोड़ी बोरिंग आदतों को कहते हैं, जो न तो अच्छी होती हैं और न ही बुरी. इस तरह के पार्टनर अजीब होते हैं लेकिन नुकसानदायक नहीं होते.