रितेश देशमुख का 10 साल का बेटा राहिल इस फिल्म से करेगा डेब्यू, पहले ही रोल में दिख रहा दमदार
Rahyl Deshmukh Role: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख अपनी आने वाली हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फ़िल्म ‘राजा शिवाजी’ से दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं. रितेश द्वारा ही निर्देशित इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में हैं और यह परिवार के लिए एक खास मील का पत्थर साबित होने वाली है, क्योंकि उनके 10 साल के बेटे राहिल इस प्रोजेक्ट के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं.
ट्रेलर हुआ रिलीज
सोमवार को राजा शिवाजी के मेकर्स ने मुंबई में एक भव्य लॉन्च इवेंट में फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया.
युवा शिवाजी का किरदार निभा रहे राहिल
इस फिल्म में राहिल देशमुख युवा छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं. जो फिल्म के ट्रेलर के शुरुआत में ही स्वराज की बात करते हुए नजर आ रहे हैं.
रितेश निभा रहे शिवाजी महाराज का किरदार
इस फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं.
साईबाई का किरदार निभा रहीं जेनेलिया
रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया इस फिल्म में साई बाई की भूमिका निभाते हुए नजर आ रही है.
फिल्म कब होगी रिलीज?
रितेश देशमुख, जेनेलिया, संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन जैसे सितारों से सजी ये फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
कौन हैं राहिल देशमुख?
राहिल देशमुख रितेश देशमुख और जेनेलिया के छोटे बेटे हैं. उनका जन्म 2016 में हुआ है. इसके अलावा, रितेश के बड़े बेटे रियान का जन्म 2014 में हुआ था.
दोनों भाइयों की खूब होती है चर्चा
इन दोनों भाइयों की विनम्रता और बड़ों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार के लिए अक्सर तारीफ की जाती है. उन्हें अक्सर पैपराजी का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए देखा जाता है.
बच्चों का वीडियो शेयर करते हैं माता-पिता
जेनेलिया और रितेश अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ छुट्टियों के दौरान बिताए गए कुछ खास पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं.