Bigg Boss Biggest Fight: किसी ने फेंका पेशाब तो किसी ने उठाया फ्राइंग पैन…Bigg Boss की वो खतरनाक लड़ाइयां, जिन्हें भूलना नामुमकिन
Bigg Boss Biggest Fight: बिग बॉस सीजन 20 के आगाज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार घर में कौन-कौन से चेहरे एंट्री लेने वाले हैं. कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आने से पहले ही शो को लेकर बज काफी बढ़ चुका है. लेकिन बिग बॉस का असली मसाला सिर्फ कंटेस्टेंट्स नहीं, बल्कि घर के अंदर होने वाले वो तगड़े झगड़े हैं, जो बाहर आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. बिग बॉस के इतिहास में कई ऐसे मौके आए हैं, जब छोटी-सी बात ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. जिन भिड़ंत ने पूरे सीजन को सुर्खियों में ला दिया. ऐसे ही कई विवादों और तीखी बहसों ने बिग बॉस को सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए रोज का एंटरटेनमेंट डोज बना दिया.
पूजा मिश्रा और सोनाली नागरानी
बिग बॉस 5 में पूजा मिश्रा और सोनाली नागरानी के बीच सफाई को लेकर झगड़ा हुआ. बात इतनी बढ़ गई कि पूजा ने वाइपर तोड़ दिया और सोनाली पर गुस्सा किया.
डॉली बिंद्रा और श्वेता तिवारी
किचन के काम को लेकर डॉली बिंद्रा और श्वेता तिवारी के बीच बहस हुई. डॉली ने श्वेता के पूर्व पति राजा चौधरी की निजी जिंदगी का जिक्र कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया.
कुशल टंडन और वीजे एंडी
एक टास्क के दौरान वीजे एंडी ने गौहर खान के कपड़ों को लेकर कुछ ऐसा किया, जिससे कुशल टंडन गुस्से में आ गए. मामला इतना बढ़ा कि कुशल ने एंडी पर हाथ उठा दिया.
सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की दोस्ती धीरे-धीरे दुश्मनी में बदल गई. दोनों के बीच कई बार तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं.
विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली
विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया था. बहस के दौरान मधुरिमा ने विशाल पर फ्राइंग पैन से हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया.
स्वामी ओम ने बानी जे पर फेंका पेशाब
बिग बॉस में स्वामी ओम का एक ऐसा विवाद भी हुआ, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए. कैप्टेंसी टास्क के दौरान उन्होंने अपना पेशाब बानी जे और रोहन मेहरा पर फेंक दिया