Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कभी घर चलाने के लिए संभाला स्टेज, अब ठुमके देखने को उमड़ जाती है भीड़, विवादों में भी रहीं सपना चौधरी

कभी घर चलाने के लिए संभाला स्टेज, अब ठुमके देखने को उमड़ जाती है भीड़, विवादों में भी रहीं सपना चौधरी

Sapna Choudhary: हरियाणवी गानों की धुन बजते ही जिस चेहरे का नाम सबसे पहले याद आता है, वो है सपना चौधरी. स्टेज पर उनका डांस, देसी अंदाज और जबरदस्त फैन फॉलोइंग आज उनकी पहचान बन चुका है. इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे सिर्फ चमक-दमक नहीं और मेहनत ही नहीं बल्कि संघर्ष, परिवार की जिम्मेदारियां, समाज के ताने और कई विवादों से भरी कहानी भी है, जिसने सपना चौधरी को हरियाणवी डांसिंग क्वीन बनाया. 

Last Updated: September 25, 2026 | 7:24 AM IST
Father's death changed entire life - Photo Gallery
1/8

पिता की मौत ने बदल दी पूरी जिंदगी

सपना की जिंदगी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब साल 2008 में उनके पिता का निधन हो गया. उस वक्त परिवार पर आर्थिक संकट था. इसके कारण घर की जिम्मेदारी भी बढ़ गईं. सपना ने अपने डांस और सिंगिंग के शौक को ही कमाई का जरिया बना लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती दौर में वह हरियाणवी रागनी कार्यक्रमों में परफॉर्म करती थीं.

She wanted to become a police officer - Photo Gallery
2/8

बनना चाहती थीं पुलिस

सपना ने खुद कई मौकों पर बताया है कि उनका सपना पुलिस में जाने का था लेकिन पिता की मौत के बाद परिस्थितियों ने उन्हें मंच पर ला खड़ा किया. परिवार का कर्ज और मां-भाई-बहनों की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्होंने छोटी उम्र में ही काम शुरू कर दिया. आज जिस सपना चौधरी के एक स्टेज शो को देखने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं, उनके शुरुआती दिन बिल्कुल अलग थे.

Get 3100 Rs for Show - Photo Gallery
3/8

शो के लिए मिलते थे 3100 रुपये

रिपोर्ट्स की मानें, तो के शुरुआती कार्यक्रमों में एक शो के लिए महज 3100 रुपये तक मिले. उस दौर में वह महीने में करीब 30 से 35 कार्यक्रम करती थीं, तब जाकर घर का खर्च चल पाता था. यानी जिस स्टेज को आज उनकी कामयाबी की पहचान माना जाता है, वही कभी उनके परिवार की जरूरत पूरी करने का जरिया था.

had to face taunts from society - Photo Gallery
4/8

समाज के ताने भी सुनने पड़े

सपना का स्टेज पर डांस करना हर किसी को पसंद नहीं आता था. उन्हें अपने काम को लेकर आलोचनाओं और सवालों का सामना करना पड़ा. हालांकि उन्होंने मंच छोड़ने के बजाय लगातार काम किया. फिर आया 'सॉलिड बॉडी' का दौर. इस गाने ने सपना की लोकप्रियता को हरियाणा से बाहर तक पहुंचा दिया. इसके बाद दिल्ली, यूपी, राजस्थान और पंजाब तक उनके स्टेज शो की मांग बढ़ने लगी.

Controversies also became a part of the career - Photo Gallery
5/8

विवाद भी बने करियर का हिस्सा

लोकप्रियता बढ़ी तो विवादों ने भी सपना का पीछा नहीं छोड़ा. साल 2016 में एक रागनी कार्यक्रम को लेकर उनके खिलाफ शिकायत और एफआईआर दर्ज हुई. आरोप था कि कार्यक्रम में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल हुआ. मामला इतना बढ़ा कि सपना ने उस दौर में सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी.

Attempted suicide - Photo Gallery
6/8

आत्महत्या की कोशिश

इसी विवाद के दौरान सितंबर 2016 में सपना ने आत्महत्या की कोशिश की थी. उस समय की रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने एक नोट भी छोड़ा था, जिसमें उन्होंने खुद को बदनाम किए जाने और ऑनलाइन उत्पीड़न का आरोप लगाया था.

Bigg Boss Changed Identity - Photo Gallery
7/8

बिग बॉस ने बदली पहचान

इसके बाद सपना की जिंदगी में एक और बड़ा मोड़ आया बिग बॉस 11. रियलिटी शो में आने के बाद उन्हें देशभर के दर्शकों ने करीब से जाना. हरियाणवी स्टेज की स्टार अब राष्ट्रीय टीवी की पहचान बन चुकी थीं. इसके बाद फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में भी सपना नजर आईं.

Disputes in personal life after marriage - Photo Gallery
8/8

शादी के बाद निजी जिंदगी में विवाद

सपना ने हरियाणवी कलाकार वीर साहू से शादी की. दोनों के रिश्ते की खबर लंबे समय तक सार्वजनिक चर्चा से दूर रही और बाद में बेटे के जन्म के बाद लोगों को इसकी जानकारी मिली. 2026 में उनकी शादीशुदा जिंदगी फिर सुर्खियों में आ गई. दिल्ली की द्वारका महिला अदालत में सपना ने घरेलू हिंसा कानून के तहत याचिका दायर की. जून 2026 में अदालत ने अंतरिम संरक्षण देते हुए वीर साहू को अगली सुनवाई तक सपना से संपर्क करने तक से मना कर दिया.

More News