Live TV
Search
Home > देश > अर्जुन तेंदुलकर के 27वें बर्थडे पर सचिन ने शेयर की अनसीन फोटो, बेटे के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात

अर्जुन तेंदुलकर के 27वें बर्थडे पर सचिन ने शेयर की अनसीन फोटो, बेटे के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात

Arjun Tendulkar Birthday: अर्जुन तेंदुलकर अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन और बेटी सारा के साथ एक अनसीन तस्वीर शेयर की और दिल छू लेने वाला बर्थडे नोट लिखा. मेहंदी सेरेमनी की इस तस्वीर में तीनों का खास फैमिली मोमेंट नजर आया, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

Written By:
Last Updated: September 24, 2026 19:19:33 IST

Mobile Ads 1x1

Arjun Tendulkar Birthday: स्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर पिता की विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे अर्जुन ने अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है. आईपीएल 2026 में भी उनके प्रदर्शन ने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा था. अब उनके जन्मदिन के मौके पर सचिन तेंदुलकर की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है, जिसमें उन्होंने बेटे अर्जुन और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है.

बेटे के जन्मदिन पर सचिन ने लिखा खास संदेश

सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन के जन्मदिन पर एक तस्वीर साझा करते हुए बेटे के लिए बेहद खास संदेश लिखा. उन्होंने कहा, “आप आज जिस तरह के शख्स हैं उसे बड़ा होते हुए देखना मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक है. जन्मदिन मुबारक हो अर्जुन. आप वैसे ही बने रहें.” सचिन की इस पोस्ट में एक पिता की अपने बेटे के लिए खुशी और गर्व साफ नजर आ रहा है. सचिन की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान तस्वीर और उनके बर्थडे नोट दोनों पर गया. खास बात यह है कि सचिन ने अर्जुन के जन्मदिन पर कोई क्रिकेट एक्शन वाली तस्वीर शेयर करने के बजाय परिवार से जुड़ी एक खास याद को सामने रखा.

मेहंदी सेरेमनी की है ये अनसीन तस्वीर

सचिन तेंदुलकर ने जिस तस्वीर को शेयर किया है, वह अर्जुन की मेहंदी सेरेमनी की है. तस्वीर में सचिन बीच में खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि उनके एक तरफ अर्जुन और दूसरी तरफ सारा तेंदुलकर दिखाई दे रही हैं. तीनों कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर में अर्जुन ने रॉयल ब्लू रंग का कुर्ता और ब्लैक जींस पहनी हुई है. वहीं सचिन शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं. पिता और बेटे की मुस्कुराती हुई तस्वीर इस फैमिली मोमेंट को खास बना रही है.

सारा का भी दिखा स्टाइलिश अंदाज

तस्वीर में सारा तेंदुलकर भी खास अंदाज में नजर आ रही हैं. उन्होंने मल्टीकलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला एथनिक सूट पहना है. उनका स्लीवलेस कुर्ता हाथी और डिजिटल प्रिंट से सजा हुआ है, जिस पर रेशम की कढ़ाई और सीक्वेंस वर्क नजर आ रहा है. सारा ने हाथों में मेहंदी लगाई हुई है और बालों को पीछे की तरफ बांधा हुआ है. पूरी तस्वीर में तीनों का पारिवारिक अंदाज देखने को मिल रहा है.

अर्जुन और सारा की बॉन्डिंग भी है खास

अर्जुन और सारा तेंदुलकर की बॉन्डिंग भी अक्सर चर्चा में रहती है. सारा कई मौकों पर अपने छोटे भाई अर्जुन को सपोर्ट करती नजर आती हैं. वह उनके मैच देखने के लिए स्टेडियम भी पहुंचती हैं और मैदान पर उनका हौसला बढ़ाती दिखाई देती हैं. दोनों भाई-बहन सोशल मीडिया पर भी कई बार साथ नजर आते हैं. अर्जुन के जन्मदिन पर सचिन की इस तस्वीर ने एक बार फिर परिवार के बीच की खास बॉन्डिंग की झलक दिखा दी है.

MORE NEWS