Sawan Shiv Mantras: शादी, नौकरी या रोगमुक्ति… ,जानिये किस इच्छा की पूर्ति के लिए किस शिव मंत्र का करना चाहिए जाप
सावन के पवित्र महीने में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए उनकी रोज पूजा तो करें ही, लेकिन शास्त्रों में मंत्र जप का भी विशेष माहात्म्य बताया गया है. मान्यताओं के मुताबिक, सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है. उस दौरान शिव की पूजा और मंत्र जाप करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है. विवाह में समस्या आ रही हो या नौकरी ढूंढ़ने में; हर समस्या का उपाय इन मंत्रों से किया जा सकता है. आइये जानते हैं किस इच्छा के लिए किस मंत्र का जाप करना चाहिए!
शादी के लिए शिव मंत्र
हे गौरि शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया.
मां कुरु कल्याणि कान्तकान्तां सुदुर्लभाम्॥
धन के लिए मंत्र जाप
ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय या ॐ हृौं शिवाय शिवपराय फट्
सुख और वैभव
ॐ अघोरेभ्यो अथ घोरेभ्यो घोर घोरतरेभ्यः.
सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो नमस्तेऽस्तु रुद्ररूपेभ्यः॥
करियर की सफलता के लिए मंत्र
ॐ नमः शिवाय शान्ताय कारणत्रयहेतवे
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥