Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IPL 2026 से खुलेगा टीम इंडिया का दरवाजा… अय्यर-पांड्या समेत ये 5 स्टार, कमबैक के लिए बेकरार

IPL 2026 से खुलेगा टीम इंडिया का दरवाजा… अय्यर-पांड्या समेत ये 5 स्टार, कमबैक के लिए बेकरार

IPL To Team India Comeback: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खिलाड़ियों का एक ऐसा मंच देती है, जहां पर नए टैलेंट को मौका मिलता है. साथ ही उन खिलाड़ियों को फिर से खुद की काबिलियत दिखाने का भी बड़ा मौका होता है, जिन्हें लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रखा गया है. IPL 2026 में भी ऐसे कई खिलाड़ी देखने को मिल रहे हैं, जो अपने दमदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं. IPL खत्म होने के बाद भारतीय टीम आयरलैंड और जिम्बाब्वे का दौरा करेगी. ऐसे में IPL में शानदार प्रदर्शन के आधार पर कुछ खिलाड़ी भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं. जानें कौन से हैं ये खिलाड़ी…

Last Updated: April 20, 2026 | 4:39 PM IST
Shreyas Iyer - Photo Gallery
1/8

श्रेयस अय्यर

इस लिस्ट में सबसे ऊपर श्रेयस अय्यर का नाम आता है. श्रेयस अय्यर ने IPL में अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से खूब प्रभावित किया है. अय्यर ने IPL 2026 में 5 पारियों में 182.45 के स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए साल 2023 में टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था.

Bhuvneshwar Kumar - Photo Gallery
2/8

भुवनेश्वर कुमार

स्विंग किंग के नाम मशहूर भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं. भुवी ने IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहली बार आईपीएल का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. IPL 2026 में भी भुवनेश्वर कुमार 6 मैचों में 8.33 की इकॉनमी से 10 विकेट ले चुके हैं. भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी बार साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था.

Mohammed Shami - Photo Gallery
3/8

मोहम्मद शमी

LSG के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी नेशनल टीम में वापसी के लिए दरवाजा खटखटा रहे हैं. मोहम्मद शमी पिछले कई महीनों तक घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल में भी धमाल मचा रहे हैं. शमी ने 6 मैचों में 8.08 की इकॉनमी से 5 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच फरवरी, 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.

Krunal Pandya - Photo Gallery
4/8

क्रुणाल पांड्या

स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने IPL में अपनी घातक गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया है. IPL 2025 में आरसीबी को ट्रॉफी जिताने के बाद मौजूदा सीजन में भी पांड्या शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. पांड्या ने इस सीजन 6 मैचों में 8.57 की इकॉनमी से 8 विकेट चटकाए हैं. साथ ही वह लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. पांड्या ने आखिरी बार साल 2021 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था.

Prasidh Krishna - Photo Gallery
5/8

प्रसिद्ध कृष्णा

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने IPL में अपनी धारदार गेंदबाजी क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. प्रसिद्ध कृष्णा पिछले सीजन पर्पल कैप विजेता बने थे. IPL 2026 में भी प्रसिद्ध कृष्णा 5 मैचों में 9.20 की इकॉनमी से 11 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए साल 2023 में टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था.

Dinesh Karthik - Photo Gallery
6/8

दिनेश कार्तिक ने की थी वापसी

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2019 में शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद टीम इंडिया में उनकी वापसी हुई थी.

India T20 Team - Photo Gallery
7/8

IPL के बाद चुनी जाएगी टीम

IPL 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद भारत की टी20 टीम चुनी जाएगी.

IND vs IRE Series - Photo Gallery
8/8

भारत का आयरलैंड दौरा

IPL 2026 खत्म होने के बाद भारतीय टीम जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.

More News