Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • चांद सिफारिश से तन्हा दिल तक, शान के 6 गाने जो आज भी हैं दिल के करीब, देखें लिस्ट

चांद सिफारिश से तन्हा दिल तक, शान के 6 गाने जो आज भी हैं दिल के करीब, देखें लिस्ट

Singer Shaan Songs: कुछ आवाजें सिर्फ कानों तक नहीं पहुंचतीं, बल्कि सीधे दिल में उतर जाती हैं. सिंगर शान की आवाज भी ऐसी ही है, जिसमें प्यार की मिठास, जुदाई का दर्द और रिश्तों की गर्माहट महसूस होती है. उन्होंने अपने करियर में तन्हा दिल से लेकर चांद सिफारिश तक अपनी सुरीली आवाज दी है. उनके गानों की खासियत यही है कि सालों बाद भी उन्हें सुनते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. आज हम आपको शान के ऐसे ही कुछ बेहतरीन गानों के बारे में बताने वाले हैं, जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं.

Last Updated: September 30, 2026 | 3:55 PM IST
Chand Sifarish Film Fana - Photo Gallery
1/6

चांद सिफ़ारिश (फिल्म: फना)

चांद सिफारिश शान के सबसे यादगार गानों में से एक है. यह गाना 2006 में रिलीज हुई फिल्म फना का हिस्सा था. इसमें शान के साथ कैलाश खेर ने भी अपनी आवाज दी थी. इसका संगीत जतिन-ललित ने दिया था और बोल प्रसून जोशी ने लिखे थे. गाने को आमिर खान और काजोल पर फिल्माया गया था. फिल्म की कहानी में यह गाना दोनों किरदारों के बीच बढ़ते प्यार और रोमांस को खूबसूरती से दिखाता है.

Jab Se Tere Naina Film Sanwariya - Photo Gallery
2/6

जब से तेरे नैना (फिल्म: सांवरिया)

जब से तेरे नैना गाना सिंगर शान के सबसे लोकप्रिय रोमांटिक गानों में से एक है. यह गाना 2007 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया में शामिल था. गाने को रणबीर कपूर और सोनम कपूर पर फिल्माया गया था. इस गाने का संगीत और बोल संजय लीला भंसाली ने तैयार किए थे. शान की रोमांटिक आवाज ने गाने को एक अलग ही एहसास दिया. गाने में पहली नजर के प्यार और किसी के जिंदगी में आने के बाद बदलती भावनाओं को खूबसूरती से दिखाया गया है.

Hey Shona Film Ta Ra Rum Pum - Photo Gallery
3/6

हे शोना (फिल्म: ता रा रम पंप)

हे शोना गाना शान के उन गानों में शामिल है, जिसमें उनकी आवाज का रोमांटिक और मस्ती भरा अंदाज सुनने को मिलता है. यह गाना 2007 में आई फिल्म ता रा रम पम का हिस्सा था. इसमें शान के साथ सुनिधि चौहान ने आवाज दी थी. फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में थे. गाने का संगीत विशाल-शेखर ने तैयार किया था. इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे. गाने में प्यार को लेकर होने वाली हल्की-फुल्की नोकझोंक और रिश्ते की खूबसूरत केमिस्ट्री को दिखाया गया है.

Tanha Dil Album Tanha Dil - Photo Gallery
4/6

तन्हा दिल (एलबम: तन्हा दिल)

तन्हा दिल शान के करियर के सबसे खास और पहचान बनाने वाले गानों में से एक है. यह किसी फिल्म का गाना नहीं, बल्कि शान का सोलो पॉप एल्बम तन्हा दिल का टाइटल ट्रैक था, जो 2000 में रिलीज हुआ था. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी और इमोशनल एहसास है. तन्हा दिल उस दौर में आया जब म्यूजिक चैनलों और इंडी-पॉप का दौर अपने चरम पर था.

My Dil Goes Ummm Film Salam Namastey - Photo Gallery
5/6

माय दिल गोज म्मम (फिल्म: सलाम नमस्ते )

माय दिल गोज म्मम शान के उन गानों में शामिल है, जिसमें उनकी आवाज का चुलबुला और रोमांटिक अंदाज सुनने को मिलता है. यह गाना सैफ अली खान और प्रीति जिंटा की फिल्म सलाम नमस्ते (2005) का हिस्सा था. इस गाने को शान और गायिका गायत्री अय्यर ने गाया था. इसका संगीत विशाल-शेखर ने तैयार किया था. गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे.

Kuch To Hua Hai Film Kal Ho na Ho - Photo Gallery
6/6

कुछ तो हुआ है (फिल्म: कल हो ना हो)

कुछ तो हुआ है फिल्म कल हो ना हो का बेहद लोकप्रिय रोमांटिक गाना है. इस गाने में प्यार के उस एहसास को खूबसूरती से दिखाया गया है, जब किसी खास इंसान के करीब आने के बाद दिल और जिंदगी दोनों बदले-बदले से लगने लगते हैं. गाने को शान और अलका याग्निक ने गाया. इसकी संगीत शंकर, एहसान और लॉय ने दिया. इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे.

More News