Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लंगूर एक युवक को हग करता नजर आ रहा है. लोग इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Written By:
Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

Mobile Ads 1x1

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लंगूर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में लंगूर अचानक एक दुकान के अंदर पहुंचता है और वहां बैठे दुकानदार की गोद में चढ़कर उसे गले लगा लेता है. दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद इस घटना को देखकर कई लोग हैरान हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पल को जादू की झप्पी बता रहे हैं. हालांकि ये वीडियो कहां की है, इस बारे में पता नहीं चल सका है.

वीडियो में क्या है?

वायरल CCTV फुटेज में एक दुकानदार कुर्सी पर बैठा नजर आता है. दुकान में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान दिखाई दे रहा है. इसी बीच एक लंगूर वहां पहुंच जाता है. वह बिना किसी खास हलचल के दुकानदार के करीब आता है और सीधे उसकी गोद में चढ़ जाता है. इसके बाद लंगूर अपने हाथ दुकानदार के शरीर के चारों ओर लपेट लेता है. कुछ पल के लिए ऐसा लगता है, जैसे वह उसे गले लगा रहा हो. अचानक हुए इस घटनाक्रम के दौरान दुकानदार शांत बैठा रहता है. 

सवाल उठा रहे लोग

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम समेत अन्य जगहों पर शेयर किया जा रहा है. कई यूजर्स ने इस घटना को प्यारा और दिलचस्प बताया है. कुछ लोगों ने इसे इंसान और जानवर के बीच दिखने वाला अनोखा पल कहा है. वहीं कुछ यूजर्स का सवाल है कि लंगूर दुकानदार के पास अचानक कैसे पहुंचा. 

जमकर कमेंट्स कर रहे लोग

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि अब जंगल खत्म होते जा रहे हैं. ऐसे में बंदर जाएं, तो कहां जाएं. इनको भी इंसानों पर तरस आ गया होगा कि प्लीज अब मान जाओ. एक ने लिखा कि पिछले जन्म की प्रेमिका बंदर बनकर आ गई. एक ने लिखा, ‘मुझे लगता है भाई का ब्रेक अप हो गया.’

ये भी पढ़ें: नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

MORE NEWS