Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Cold Places in India April: मई-जून में चाहिए जनवरी जैसी ठंडक वो भी बजट में! इन खूबसूरत हिल स्टेशंस को बनाइये अपना अलग ट्रैवेल डेस्टिनेशन

Cold Places in India April: मई-जून में चाहिए जनवरी जैसी ठंडक वो भी बजट में! इन खूबसूरत हिल स्टेशंस को बनाइये अपना अलग ट्रैवेल डेस्टिनेशन

मई-जून के महीने में भारत के अधिकांश हिस्से सूरज की तेज रोशनी और लू के कहर से जूझ रहे होते हैं, लेकिन इस भीषण गर्मी के मौसम में भी भारत के कुछ हिल स्टेशन ऐसे हैं, जो जनवरी के मौसम जितने ठंडे रहते हैं. गर्मियों में हिल स्टेशन पे पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है, जिससे ज्यादातर जगहों पर होटल, ट्रांसपोर्ट आदि महंगा हो जाता है. यहां कुछ बजट फ्रेंडली हिल स्टेशंस के बारे में बताया गया है, जो इतने खूबसूरत हैं कि आप इन वादियों में खो जाएंगे!

Last Updated: April 22, 2026 | 1:11 PM IST
lansdown - Photo Gallery
1/6

लैंसडाउन, उत्तराखंड

यह एक शांत छावनी शहर के रूप में जाना जाता है. खूबसूरत विंटेज स्टाइल सड़क और बेकरीज से आती खुशबू इसे एक परफेक्ट हिल स्टेशन बनाती है. यहां किफायती गेस्टहाउस (लगभग ₹400-₹600 प्रति रात) और बजट फ्रेंडली पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस मिल जाएंगे, जिससे आपके स्टे का खर्च काफी कम हो जायेगा.

kasol - Photo Gallery
2/6

कसौल, हिमाचल प्रदेश

यह हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में स्थित एक शांत और खूबसूरत गाँव है, जिसे "मिनी इज़राइल" (Mini Israel) के रूप में भी जाना जाता है. यह भुंतर और मणिकरण के बीच स्थित है. यहां पार्वती नदी के किनारे कैंपिंग, खीरगंगा ट्रेक, मणिकरण साहिब गुरुद्वारा, और स्वादिष्ट कैफे संस्कृति मुख्य आकर्षण हैं, जो प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए आदर्श हैं. यहां नदी किनारे सस्ते कैफे और हॉस्टल हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹800–₹1,500 प्रति दिन है.

Yercaud - Photo Gallery
3/6

येरकौड, तमिलनाडु

यरकौड भारत के तमिल नाडु राज्य के सलेम ज़िले में स्थित एक नगर है. यह पूर्वी घाट की शेवरोय पहाड़ियों में स्थित एक हिल स्टेशन है और यरकौड तालुका का मुख्यालय भी है. इसे अक्सर 'गरीबों का ऊटी' भी कहा जाता है.

Chakrata - Photo Gallery
4/6

चकराता, उत्तराखंड

चकराता या चकरौता भारत के उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून ज़िले में स्थित एक नगर है. 2118 मीटर पर बसा यह स्थान यह एक पर्वतीय पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ एक छावनी भी है.

araku valley - Photo Gallery
5/6

अराकु वैली, आंध्र प्रदेश

अराकु घाटी एक सुरम्य और कम प्रसिद्ध पहाड़ी स्थल है, जो विशाखापत्तनम से लगभग 120 किलोमीटर दूर है. अपने हरे-भरे कॉफी बागानों, जीवंत आदिवासी संस्कृति, झरनों और लोकप्रिय अराकु कॉफी के लिए प्रसिद्ध यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए साल भर घूमने लायक एक आदर्श हिल स्टेशन है.

matheran - Photo Gallery
6/6

माथेरान, महाराष्ट्र

माथेरान, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित एक शांत और प्रदूषण-मुक्त हिल स्टेशन है, जो पश्चिमी घाट में लगभग 2,625 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. यह अपनी घनी हरियाली, आकर्षक नज़ारों और 'टॉय ट्रेन' के लिए प्रसिद्ध है. विशेष रूप से, यह भारत का एकमात्र ऐसा हिल स्टेशन है जहाँ वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है, जो इसे एक आदर्श शांतिपूर्ण वीकेंड डेस्टिनेशन बनाता है.

More News