Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ODI WC 2027 में कौन कौन से खिलाड़ी को मौका मिलना चाहिए? सुनील गावस्कर ने चुनी टीम, मोहम्मद शमी बाहर

ODI WC 2027 में कौन कौन से खिलाड़ी को मौका मिलना चाहिए? सुनील गावस्कर ने चुनी टीम, मोहम्मद शमी बाहर

अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर भारतीय टीम की तैयारियों पर चर्चा तेज हो गई है. इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में मिली वनडे सीरीज हार के बाद टीम को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. हालांकि टूर्नामेंट में अभी समय है, इसलिए टीम मैनेजमेटं के पास खिलाड़ियों को परखने और जरूरी बदलाव करने का मौका है.
Last Updated: August 5, 2026 | 5:44 PM IST
Gavaskar Team for ODI WC 2026 - Photo Gallery
1/6

13 खिलाड़ियों की जगह तय

माना जा रहा है कि 15 सदस्यीय टीम में 12 से 13 खिलाड़ियों की जगह लगभग तय है, जबकि बाकी जगहों के लिए आने वाले मुकाबलों में प्रदर्शन अहम भूमिका निभाएगा.

Gavaskar Team for ODI WC 2026 - Photo Gallery
2/6

गावस्कर ने टीम का ऐलान किया

इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अपनी पसंद की टीम का ऐलान किया है. गावस्कर ने बतौर ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल को चुना है. हालांकि रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अभी भी चर्चा जारी है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टीम मैनेजमेंट उन्हें 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं में नहीं देख रहा है.

Gavaskar Team for ODI WC 2026 - Photo Gallery
3/6

रोहित का आलोचकों को जवाब

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाकर रोहित ने आलोचकों को करारा जवाब दिया. दूसरी ओर, यशस्वी जायसवाल ने पिछली तीन वनडे पारियों में दो शतक लगाकर अपनी दावेदारी मजबूत की है, लेकिन इसके बावजूद गावस्कर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल नहीं किया.

Gavaskar Team for ODI WC 2026 - Photo Gallery
4/6

मिडिल ऑर्डर और ऑलराउंडर्स पर भरोसा

गावस्कर ने बल्लेबाजी क्रम में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को जगह दी है. वहीं ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा को चुना है. इन चारों खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में मजबूती मिल सकती है.

Gavaskar Team for ODI WC 2026 - Photo Gallery
5/6

शमी-भुवनेश्वर फिर हुए नजरअंदाज

तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को जगह मिली है. हैरानी की बात यह रही कि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल नहीं किया गया. हाल ही में श्रीलंका दौरे पर बुमराह के चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने आकिब नबी को मौका दिया था. इससे साफ संकेत मिला कि फिलहाल चयनकर्ता शमी और भुवनेश्वर को भविष्य की वनडे योजनाओं का हिस्सा नहीं मान रहे हैं.

Gavaskar Team for ODI WC 2026 - Photo Gallery
6/6

सुनील गावस्कर द्वारा चुनी गई टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी

More News