Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • रियल लाइफ में देवर-भाभी रील लाइफ में थे ‘हीर-रांझा’, 90s की सुपरहिट जोड़ी, 14 फिल्मों में एक साथ मचाया धमाल

रियल लाइफ में देवर-भाभी रील लाइफ में थे ‘हीर-रांझा’, 90s की सुपरहिट जोड़ी, 14 फिल्मों में एक साथ मचाया धमाल

Sridevi and Anil Kapoor: 90s के दशक के शुरूआती दौर की सबसे हिट जोड़ियों में जो जोड़ी टॉप पर थी, उनमें अनिल कपूर और श्रीदेवी का नाम सबसे ऊपर आता है. रियल लाइफ में दोनों देवर-भाभी के रिश्ते में थे, लेकिन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कपल के रूप में खूब पसंद की गई. लम्हे, जुदाई जैसी 14 फिल्मों में श्री देवी ने अनिल कपूर की हीरोइन के रूप में काम किया है. आइये जानते हैं उन दोनों की सुपरहिट फिल्मों के बारे में!

Last Updated: April 16, 2026 | 3:22 PM IST
lamhe - Photo Gallery
1/6

लम्हे

1991 में आई इस फिल्म में श्रीदेवी ( मां और बेटी दोनों की दोहरी भूमिका में ) और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म को दोनों की सुपरहिट फिल्मों में से एक है. इस फिल्म के गाने भी बेहद पसंद किये गए थे.

heer ranjha - Photo Gallery
2/6

हीर रांझा

यह फिल्म पंजाबी कवि वारिस शाह द्वारा1766 में लिखे गए महाकाव्य हीर में वर्णित हीर रांझा की दुखद प्रेम कहानी पर आधारित है. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी.

mister india - Photo Gallery
3/6

मिस्टर इंडिया

यह फिल्म 1987 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी और उस साल की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी थी. समकालीन और आधुनिक समीक्षकों ने इसकी खूब सराहना की, जिनमें से अधिकांश ने अनिल कपूर और श्रीदेवी के अभिनय की प्रशंसा की.

jabaanj - Photo Gallery
4/6

जाबांज

अनिल कपूर और डिम्पल कपाड़िया इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में श्री देवी "हर किसी को नहीं मिलता ये प्यार जिंदगी में" गीत में दिखीं, जो अन्य गीतों जैसा ही हिट बन गया था.

judai - Photo Gallery
5/6

जुदाई

1997 में आई इस फिल्म में श्रीदेवी ने लेजेंड्री अभिनय किया था, इसमें वो पैसों के लिए अपने पति को बेच देती हैं. इस फिल्म में अनिल कपूर और उर्मिला मांतोडकर भी मुख्य भूमिका में हैं.

roop ki rani choro ka raja - Photo Gallery
6/6

रूप की रानी और चोरों का राजा

1993 में बनी यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है. इसमें अनिल कपूर , श्रीदेवी , अनुपम खेर , जॉनी लीवर और जैकी श्रॉफ ने अभिनय किया है. यह उस समय की सबसे अधिक बजट वाली हिंदी फिल्म थी.

More News