New Release In September 2026: सितंबर में मचेगा हॉरर-सस्पेंस का तांडव! रातों की नींद उड़ाने आ रही हैं 10 फिल्में-सीरीज; देखें लिस्ट
Movies-Web Series Releasing In September 2026: सितंबर 2026 मनोरंजन के लिहाज से बेहद खास होने वाला है. इस महीने सिनेमाघरों से लेकर OTT तक एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं. मार्वल फैंस के लिए ‘एवेंजर्स एंडगेम’ खास तोहफा होगी, वहीं ‘फौदा’ सीजन 5 के साथ सस्पेंस और एक्शन का रोमांच भी बढ़ेगा. इसके अलावा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा, जबकि ‘हैवान’ और ‘द वन’ जैसी फिल्में कहानी और रहस्य से दर्शकों को बांधे रखने के लिए तैयार हैं. यानी सितंबर में हर मूड और हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है.
मिर्जापुर: द मूवी
'मिर्जापुर' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होगी और पुराने किरदार फिर नजर आएंगे.
एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर
मार्वल फैंस के लिए 'एवेंजर्स एंडगेम' फिर बड़े पर्दे पर आएगी. फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
फौदा
'फौदा' का पांचवां सीजन 8 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. इस बार डोरोन एक खतरनाक मिशन में फंसता नजर आएगा.
हैवान
अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद साथ दिखेंगे. उनकी थ्रिलर फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर को रिलीज होगी.
जीवन बीमा योजना
अरशद वारसी की 'जीवन बीमा योजना' 4 सितंबर को रिलीज होगी. फिल्म कर्ज में डूबे एक कपल की कहानी दिखाती है.
वाइब
कुणाल खेमू की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वाइब' 18 सितंबर को आएगी. फिल्म दो दोस्तों की मजेदार और खतरनाक कहानी है.
दायरा
करीना कपूर की 'दायरा' एक रहस्यमयी थ्रिलर फिल्म है. मेघना गुलजार की यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होगी.
चुंबक
'चुंबक' एक फैमिली कॉमेडी सीरीज है. इसमें मुंबई के पांच परिवारों की कहानी दिखाई गई है. यह सीरीज 10 सितंबर को आएगी.
द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की यह फैंटेसी फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होगी. कहानी रहस्यमयी जंगल पर आधारित है.
फॉल 2: डेडपॉइंट
'फॉल 2: डेडपॉइंट' एक रोमांचक सर्वाइवल फिल्म है. इसमें दो लोग 3000 फीट ऊंचाई पर फंस जाते हैं.