भयंकर गर्मी में भी ताजगी रहेगी बरकरार! इन 5 हेल्दी ड्रिंक्स से करें दिन की शुरुआत, ऊर्जा भी रहेगी भरपूर
Healthy drinks: सेहतमंद रहने के लिए लोग तमाम हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं. इसके बाद भी कुछ लोगों को लाभ नहीं होता है. दिन की ठीक शुरुआत न होना भी इसका एक बड़ा कारण हो सकता है. क्योंकि, अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहता है. साथ ही, भयंकर गर्मी में ताजगी बरकरार बनी रहेगी. आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के अनुसार सुबह खाली पेट कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है. ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे नेचुरल और असरदार ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप रोज सुबह खाली पेट पिएंगे तो आपको अपनी सेहत में चमत्कारी बदलाव देखने को मिलेंगे और आपकी सेहत में सुधार आएगा.
नींबू पानी
सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना शरीर को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स करने का सबसे आसान तरीका है. इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है और त्वचा को चमकदार बनाता है. शोध के अनुसार नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया बेहतर होती है. यह शरीर में पीएच संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है. साथ ही सुबह का यह ड्रिंक पेट साफ करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है.
मोरिंगा का पानी
मोरिंगा का पानी पीने से शरीर ऊर्जावान रहता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है. कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि मोरिंगा ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी सहायक है, जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है. यह लीवर को डिटॉक्स करने और सूजन को कम करने में भी मदद करता है.
लहसुन का पानी
लहसुन में भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं. सुबह खाली पेट लहसुन का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है. यह ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को भी कम करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं.
नारियल पानी
कुछ लोग सुबह की शुरुआत नारियल पानी पीने से करते हैं. यह कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम का अच्छा स्रोत है. सुबह नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और दिनभरफ्रेशनेस बनी रहती है.
ग्रीन टी
ग्रीन टीएंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करती है. साथ ही, यह वजन कंट्रोल करने के लिए अच्छा ऑप्शन होता है. अगर आप रोज सुबह एक कप ग्रीन टी पीते हैं, तो इससे न सिर्फ शरीर गर्म रहता है, बल्कि एनर्जी और फोकस भी बढ़ाता है.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.