टीवी की ये हसीना, अदाओं से मचाती हैं बवाल, जिंदगी की कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग; देखें तस्वीरें
Debina Bonnerjee: देबिना बनर्जी टीवी की दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने 2008 में आए टीवी शो ‘रामायण’ से घर-घर में पहचान बनाने का काम किया था. आज वह अपनी अदाकारी से भी दर्शकों का ध्यान खींचती नजर आती हैं. चलिए एक नजर डालते हैं उनके पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ पर.
कोलकाता में हुआ था जन्म
देबिना बनर्जी का जन्म 18 अप्रैल 1983 को कोलकाता , पश्चिम बंगाल में हुआ था. आज वह अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं.
मॉडलिंग से शुरू किया करियर
अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 के दशक में मॉडलिंग से की. एक्ट्रेस ज्यादातर साउथ इंडस्ट्री में अपना वर्चस्व फैला रही थी.
तमिल शो से एक्टिंग की शुरूआत की
देबिना बनर्जी ने पहली बार साल 2005 में तमिल धारावाहिक 'मायावी' में मुख्य भूमिका निभाकर टीवी की दुनिया में कदम रखा.
'रामायण' से बनाई पहचान
साल 2008 में एक्ट्रेस ने टेलीविजन धारावाहिक 'रामायण' में सीता और लक्ष्मी की भूमिका निभाई थी. सीता की भूमिका से वह घर-घर प्रसिद्ध हो गईं थीं.
रियलिटी शोज में भी आईं नजर
अभिनेत्री देबिना बनर्जी कई रियलिटी शोज में भी नजर आई थीं. वह 'नच बलिए 6' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 5' में भी दिखी थीं.
रील लाइफ के राम से हुआ प्यार
2008 में रिलीज हुए टीवी शो रामायण में देबिना बनर्जी ने सीता तो गुरमीत चौधरी ने राम की भूमिका निभाई थी. इसी के बाद दोनों को प्यार हो गया. और उन्होंने शादी करने का फैसला किया.
शादी के बाद भी एक्टिव रहती हैं एक्ट्रेस
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने साल 2008 में शादी कर ली थी. इस वक्त एक्ट्रेस के दो बेटियां हैं. वह अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं.