बेकार नहीं है सूखी हुई तुलसी! सिर्फ 1 लकड़ी करेगी वास्तु दोष दूर, होगी धन की वर्षा
Sukhi Tulsi Upay: घर में अक्सर जब तुलसी सूख जाती है तो लोग उन्हें बाहर फेंक देते हैं और उसकी जगह नई तुलसी लगा देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा माना जाता है सूखी तुलसी की लकड़ी में मां लक्ष्मी का वास होता है. इसलिए इन लकड़ियों को फेंकने की गलती ना करें. यहां सूखी हुई लकड़ी के कुछ उपाय बताये गए हैं, जिनसे घर में बरकत लाई जा सकती है.
मंदिर में रख दें लकड़ी
वास्तु शास्त्र में तुलसी की लकड़ी को बेहद शुभ माना गया है. इसके अनुसार अगर तुलसी की लकड़ी को घर के मंदिर में रख देंगे तो पहले तो वो उस जगह को अपनी एनर्जी से शुद्ध कर देगा. इस उपाय से घर में शांति आती है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती चली जाती है.
तुलसी के सूखे फूल से होगी बरकत
अगर आपको खर्चा बहुत हो रहा है या कोशिश करने के बाद भी घर में पैसा टिक नहीं रहा है तो आप ये वाला उपाय कर सकते हैं. आपको बस सूखी हुई तुलसी के फूल को इकट्ठा करना है. अब इसे लाल कपड़े में बांध लें. इसे आप तिजोरी या फिर ऐसी जगह रख दें जहां आप कैश वगैरह रखते हैं तो ये घर में समृद्धि लाएगा.
दीए में कर सकते हैं इस्तेमाल
ज्यादातर घर में शाम की आरती होती है. घर में पॉजिटिविटी लाने के लिए बस आपको इस दीए में तुलसी की लकड़ी डालनी है. इससे ना सिर्फ मन को शांति मिलेगी बल्कि आपको तुरंत ही घर में पॉजिटिव एनर्जी भी महसूस होगी.
हवन में करें इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र के अनुसार हवन में अगर सूखी हुई तुलसी की लकड़ियों का इस्तेमाल किया जाए तो इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होती है. साथ ही घर का माहौल पवित्र और शुद्ध हो जाता है.
मेनडोर पर बांधें तुलसी की सूखी हुई लकड़ी
आप तुलसी की सूखी हुई लकड़ी को घर के मेनडोर पर भी बांध सकते हैं. मान्यता है कि इससे घर में मौजूद नेगेटिविटी बाहर जाती है. इसे आप अपने घर के सुरक्षा कवच के रुप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
बैचेनी दूर करती है तुलसी
अगर आपको बैचेनी या असहजता महसूस होती है तो आप घर के कार्नर पर तुलसी की सूखी लकड़ियों को रख सकते हैं. ये घर के अंदर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाती है.
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं. विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.