Pahalgam Film Shooting: ‘बजरंगी भाईजान’ से लेकर ‘जब तक है जान’ तक; पहलगाम की घाटियों में हुई इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग
Pahalgam Attack: आज यानी 22 अप्रैल वो दिन है जब पहलगाम में आतंकवादियों ने अपने नापाक इरादों से 26 भारतीय टूरिस्ट को मौत के घाट उतार दिया. इस हमले ने अनगिनत भारतीयों की आँखों में आँसू ला दिए थे. वैसे तो पहलगाम अपनी खूबसूरत वादियाँ, बर्फ से ढके पहाड़ और शांत झीलों से जाना जाता है. लेकिन इस घटना ने पहलगाम के हाल ही बदल दिए. बता दें कि ये जम्मू और कश्मीर के पहलगाम की पहचान हैं. अपनी मनमोहक सुंदरता के लिए मशहूर, पहलगाम हमेशा से बॉलीवुड की फ़िल्मों की शूटिंग के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक रहा है. क्या आप जानते हैं इस ही जगह पर कई ऐसी फिल्मों की शूटिंग हुई है जो ब्लॉकबस्टर है. ‘जब तक है जान’ से लेकर ‘राज़ी’ तक, इन्ही घाटियों में शूट की गई फ़िल्में हैं. चलिए जान लेते हैं पहलगाम की घाटियों में किन-किन फिल्मों की शूटिंग हुई है.
राज़ी
बताया जाता है कि 2018 की फ़िल्म राज़ी के लिए, पाकिस्तान के बैकग्राउंड वाले कई सीन कश्मीर के पहलगाम इलाके में शूट किए गए थे. आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह फ़िल्म सुपर हिट साबित हुई. इसके अलावा, *चंदू चैंपियन* के कुछ हिस्से भी पहलगाम की अरु घाटी में फ़िल्माए गए थे.
बजरंगी भाईजान
2015 की सुपर हिट फ़िल्म बजरंगी भाईजान के कई सीन कश्मीर और पहलगाम में शूट किए गए थे. सलमान खान स्टारर इस फ़िल्म के कई अहम सीन पहलगाम की अरु घाटी में फ़िल्माए गए थे.
लैला मजनू
तृप्ति डिमरी की 2018 में रिलीज़ हुई फ़िल्म लैला मजनू पहलगाम की खूबसूरत जगहों पर शूट की गई थी. इस फ़िल्म को बाद में सितंबर 2024 में दोबारा रिलीज़ किया गया.
जब तक है जान
2012 में रिलीज़ हुई 'जब तक है जान' शाहरुख खान की हिट फ़िल्मों में से एक है, जिसके कई सीन पहलगाम में शूट किए गए थे. इस इलाके की शानदार लोकेशन को बॉलीवुड फ़िल्मों में कई बार दिखाया गया है; असल में, "किंग खान" को खुद इसी जगह पर देखा गया है.
ये जवानी है दीवानी
2013 की फ़िल्म ये जवानी है दीवानी में, जिसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई थी, कश्मीर की लोकेशन को मनाली के तौर पर दिखाया गया था. फ़िल्म के कुछ पहाड़ी सीन पहलगाम और गुलमर्ग में शूट किए गए थे.
हैदर
शाहिद कपूर की 2014 की फ़िल्म हैदर के भी कई सीन कश्मीर घाटी और पहलगाम इलाके में फ़िल्माए गए थे.
हाईवे
बताया गया था कि 2014 की फ़िल्म हाईवे का क्लाइमेक्स, जिसमें आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई थी, पहलगाम के खूबसूरत नज़ारों के बीच शूट किया गया था.