कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? इंटरनेट पर अपनी अदाओं से करती हैं मदहोश; देखें तस्वीरें
Who is Aditi Hundia: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया चर्चा में हैं. इन दिनों उन्हें आईपीएल 2026 में ईशान किशन की टीम SRH को चीयर करते देखा जाता है. अदिति अपनी मॉडलिंग की वजह से जानी जाती हैं. साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. चलिए जानते हैं उनके बारे में.
कौन हैं अदिति हुंडिया?
अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली हैं, जो एक मॉडल और बिजनेसमैन हैं. वह जयपुर में जन्मी और पली-बढ़ी हैं. अदिति ने अपनी पढ़ाई जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज और इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की है.
मॉडलिंग से शुरू किया करियर
अदिति हुंडिया ने पढ़ाई के दौरान ही कॉलेज के फैशन शो और छोटे-मोटे कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया था. इसी ने उनके ब्यूटी कॉन्टेस्ट का रास्ता खोलने का काम किया.
मिस इंडिया प्रतियोगिता में लिया भाग
साल 2017 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने और फाइनलिस्ट बनने के बाद उन्हें प्रसिद्धि मिली. अगले वर्ष, उन्हें मिस दिवा सुप्रानेशनल का ताज पहनाया गया और उन्होंने मिस सुप्रानेशनल 2019 में मिस इंडिया के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया.
खुद का फैशन और मेकअप लेबल लॉन्च किया
अदिति हुंडिया ने कुछ साल पहले अपना खुद का फैशन और मेकअप लेबल लॉन्च किया था और फिलहाल इसे आगे बढ़ा रही हैं.
इंस्टाग्राम पर रहती हैं एक्टिव
अदिति हुंडिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टा पर 672 K फॉलोअर्स हैं.
टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंची थीं
अदिति हुंडिया नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंची थीं. वह भारतीय टीम के अन्य सदस्यों के दोस्तों और परिवार के साथ बैठी थीं. लाल रंग का टॉप पहने अदिति को लाइव प्रसारण में कई बार टीम का हौसला बढ़ाते हुए दिखाया गया.
ईशान किशन को लगाया गले
जब टीम इंडिया ने जीत हासिल की, तो अदिति हुंडिया अन्य खिलाड़ियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स के साथ पिच पर आईं और पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ जश्न मनाया. फिर ईशान को गले लगाया.