Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • अनुष्का से पहले इस हसीना पर मरते थे विराट कोहली! विदेश से था एक्ट्रेस का नाता, जानें कौन है?

अनुष्का से पहले इस हसीना पर मरते थे विराट कोहली! विदेश से था एक्ट्रेस का नाता, जानें कौन है?

Who Is Virat Kohli’s Ex-Girlfriend: भारतीय क्रिकेट के स्टार विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड ब्राजीलियन एक्ट्रेस-मॉडल इजाबेल लीटे (Izabelle Leite) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट के नीचे इजाबेल लीटे ने रिएक्ट किया, जिसके बाद इंटरनेट पर उनकी खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर इजाबेल लीटे, अनुष्का शर्मा, लिजलाज और अवनीत कौर की तस्वीरों का एक कोलाज बनाकर शेयर किया. इस पोस्ट के नीचे कैप्शन में लिखा, ‘विराट कोहली के बारे में एक बात तो तय है, वो मैदान पर हो या मैदान के बाहर, कभी चूकते नहीं. इस पर इजाबेल लीटे ने रिएक्ट करते हुए लिखा 12 साल हो गए, अब मूव ऑन कर लो. जानें कौन हैं इजाबेल लीटे…

Last Updated: April 22, 2026 | 5:14 PM IST
Virat Kohli Ex Izabelle Leite - Photo Gallery
1/8

कौन हैं कोहली की Ex-Girlfriend?

इजाबेल लीटे (Izabelle Leite) एक ब्राजिलियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने पहले मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. फिर उन्होंने एक्टिंग में भी काम करना शुरू कर दिया.

Izabelle Leite bollywood debut - Photo Gallery
2/8

बॉलीवुड में डेब्यू

ब्राजीलियाई एक्ट्रेस इजाबेल लीटे ने आमिर खान की फिल्म तलाश के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

Actress Izabelle Leite films - Photo Gallery
3/8

इन फिल्मों में आईं नजर

इजाबेल लीटे ने 'सिक्सटीन' और 'पुरानी जींस' जैसी फिल्मों में काम किया. उनका एक्टिंग करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लिया.

Who Is Izabelle Leite - Photo Gallery
4/8

तेलुगु फिल्म में आजमाया हाथ

बॉलीवुड के बाद इजाबेल लीटे ने तेलुगु इंडस्ट्री में हाथ आजमाया. उन्होंने तेलुगु फिल्म मिस्टर मजनू और विजय देवरकोंडा के साथ वर्ल्ड फेमस लवर में काम किया. इससे उन्हें अच्छी-खासी पहचान मिली.

Izabelle Leite relation with kohli - Photo Gallery
5/8

कब किया था कोहली को डेट?

खबरों की मानें, तो इजाबेल लीटे ने विराट कोहली को डेट किया था. वे दोनों साल 2012 से 2014 तक रिलेशनशिप में रहे थे. उस समय इजाबेल लीटे को कई बार विराट कोहली के साथ देखा गया था.

Brazil Actress Izabelle Leite - Photo Gallery
6/8

कैसे हुए ब्रेकअप?

साल 2014 में कोहली और इजाबेल अलग हो गए, जिसके बाद उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं. एक इंटरव्यू में इजाबेल ने बताया था कि विराट कोहली भारत में उनके पहले दोस्त थे. उन दोनों ने कुछ समय तक डेट किया था, लेकिन फिर अलग हो गए.

Who is actress Izabelle Leite - Photo Gallery
7/8

इस बात पर भड़की इजाबेल

सोशल मीडिया पर विराट कोहली को लेकर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें इजाबेल लीटे को भी जोड़ा गया. इस पर इजाबेल लीटे ने रिएक्ट करते हुए लिखा, '12 साल हो चुके हैं... अभी भी ये खत्म नहीं हुआ है. क्यों लोग इन बातों से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं.

Izabelle Leite family - Photo Gallery
8/8

मूव ऑन कर चुकीं इजाबेल

इजाबेल लीटे अपनी पर्सनल लाइफ में काफी आगे बढ़ चुकी हैं. उन्होंने शादी भी कर ली है औउ उनके 2 प्यारे बच्चे भी हैं. फिलहाल इजाबेल दोहा में अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी जीवन बिता रही हैं.

More News