होम / Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: चाचा शिवपाल को साथ लाएंगे अखिलेश यादव

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: चाचा शिवपाल को साथ लाएंगे अखिलेश यादव

India News Editor • LAST UPDATED : November 3, 2021, 3:15 pm IST

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल (राष्टÑीय व प्रादेशिक) चुनावी समीकरण बनाने में जुटे हुए हैं। भाजपा जहां सत्तासीन पार्टी होने के नाते अकेले ही सत्ता में आने का दावा ठोक रही है तो वहीं कांग्रेस, सपा व बसपा किसी भी पार्टी के साथ समझौता करने के लिए तैयार हैं। सभी का एक ही मकसद है कि सत्ता हासिल की जाए।

राजनीति के जानकारों का कहना है कि चुनाव में अभी काफी समय है आने वाले समय में कुछ नए समीकरण भी देखने को मिलेंगे। इस सबसे बड़ी बात यह है कि क्या सपा या कांग्रेस यूपी में बहुमत प्राप्त करने में कामयाब होंगे या नहीं।

अखिलेश ने बुधवार को कही बड़ी बात (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022)

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त अखिलेश यादव समय निकालकर हर वर्ष की तरह इस बार भी दिवाली मनाने अपने गांव सैफई पहुंचे। इस अवसर पर अखिलेश ने बड़ा बयान दिया। पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी शिवपाल के दल से व सभी छोटे और क्षेत्रीय दलों से गठबंधन करेगी।

अखिलेश ने कहा कि चाचा का पूरा सम्मान होगा और ज्यादा सम्मान करने का काम समाजपार्टी के लोग करेंगे। इस दौरान अखिलेश यादव ने महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

Also Read :  तो क्या साथ आएंगी कांग्रेस व टीएमसी

Connect Us : Facebook. Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT