Gehlot Government Sundar Kand Path in Rajasthan after Karauli Violence: करौली हिंसा के बाद आज हनुमान जयंती के अवसर पर गहलोत सरकार राजस्थान में सुंदर कांड के पाठ करवा रही है। इसे धार्मिक भाव से देखा जा रहा है। राजस्थान की गहलोत सरकार प्रदेश के 550 मंदिरों में पाठ का आयोजन करवा रही है।
हनुमान जयंती के अवसर पर राजस्थान सरकार करीब 550 मंदिरों में सरकारी खर्च पर सुंदर कांड का पाठ करवा रही है। इसमें राजस्थान सरकार के मंत्री और विधायक भी शामिल हो रहे हैं ताकि लोगों तक साकारात्मक संदेश पहुंच सके। बता दें कि खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया तो बारां में आठ किमी की हनुमान जयंती शोभा यात्रा निकाल रहे हैं।
Gehlot Government Sundar Kand Path in Rajasthan after Karauli Violence
जहां एक ओर खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया तो बारां में आठ किमी की हनुमान जयंती शोभा यात्रा निकाल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जयपुर में उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने हवामहल के रामचंद्र जानकी जी मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का भी पाठ किया ताकि प्रदेश में सुख और शांति बनी रहे।
उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि राजस्थान सरकार राज्य के मंदिरों में हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मना रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चाहते हैं कि प्रदेश में सुख और शांति का वास हो। इसलिए सभी को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है।
भाजपा पर हमला बोलते हुए उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि भाजपा हमेशा से धर्म के नाम पर लड़ाती आई है। उन्होंनेे कहा कि कांग्रेस धर्म के द्वारा लोगों को जोडने में विश्वास रखती है।
करौली में हिंदू नववर्ष के दिन हंगामा हुआ था। यह इतना भयानक था कि करौली में कर्फ्यू लगाना पड़ा। इस बवाल में 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए, 40 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।
Also Read: नोएडा में 14 बच्चों समेत 70 कोविड पॉजिटिव
Also Read: दिल्ली कैपिटल्स के खेमें से सामने आई कोरोना की खबर…. आईपीएल पर लटकी तलवार
Also Read: कोरोना की रफ्तार बढ़ते ही दिल्ली सरकार लेगी स्कूलों को लेकर सख्त फैसला
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube