Live TV
Search
Home > क्रिकेट > एडेन मार्करम ने IPL की कप्तानी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- टीम में और बेहतरीन विकल्प हैं…

एडेन मार्करम ने IPL की कप्तानी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- टीम में और बेहतरीन विकल्प हैं…

दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम ने आईपीएल 2027 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी को लेकर चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि टीम में कई अच्छे नेतृत्व विकल्प मौजूद हैं. साथ ही, द हंड्रेड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की कप्तानी और अपनी बल्लेबाजी फॉर्म पर भी खुलकर बात की.

Written By:
Last Updated: 2026-08-03 16:38:38

Mobile Ads 1x1

साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने आईपीएल 2027 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की कप्तानी संभालने की अटकलों को ज्यादा महत्व नहीं दिया है. हाल ही में ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी के बाद एलएसजी के नए कप्तान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, मार्करम का कहना है कि टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो नेतृत्व की जिम्मेदारी अच्छी तरह निभा सकते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कप्तानी को लेकर अभी तक कोई स्पेशल विचार नहीं किया है और अंतिम फैसला फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है.

मार्करम ने कहा कि एलएसजी मैनेजमेंट जो भी फैसला करेगा, वह टीम के हित में होगा. उनके अनुसार, टीम में कई अनुभवी और सक्षम खिलाड़ी मौजूद हैं, इसलिए कप्तानी को लेकर उन्हें कोई चिंता नहीं है. उन्होंने भरोसा जताया कि जिसे भी यह जिम्मेदारी मिलेगी, वह टीम को सही दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा. मार्करम ने यह भी कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने खेल और मौजूदा टूर्नामेंट पर है.

द हंड्रेड में कप्तानी का अनुभव
इस समय एडेन मार्करम द हंड्रेड टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस नए प्रारूप में खेलना उनके लिए एक अलग अनुभव रहा है. मार्करम ने इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी सलाह से उन्हें इस तेज प्रारूप को समझने में काफी मदद मिली. उन्होंने कहा कि 10 गेंदों के एक स्पेल वाला नियम शुरुआत में चुनौतीपूर्ण लगा, लेकिन अब वह इसका आनंद ले रहे हैं.

फॉर्म में वापसी से बढ़ा आत्मविश्वास
द हंड्रेड के शुरुआती चार मुकाबलों में मार्करम केवल 67 रन ही बना सके थे, लेकिन एमआई लंदन के खिलाफ उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाकर अपनी फॉर्म में वापसी की. मार्करम ने स्वीकार किया कि वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, इसलिए अच्छी बल्लेबाजी करना उनके लिए राहत की बात रही. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी पारी को बड़े शतक में बदलना चाहते थे और जल्दी आउट होने से निराश हुए. इसके बावजूद उनका मानना है कि इस पारी से उन्हें आत्मविश्वास मिला है और अब वह आने वाले मैचों में इसी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे.
 
MORE NEWS