Live TV
Search
Home > खेल > Ajit Agarkar के विदाई पर भावुक हुए Gautam Gambhir, कही ऐसी बात; सुन दंग गए खिलाड़ी

Ajit Agarkar के विदाई पर भावुक हुए Gautam Gambhir, कही ऐसी बात; सुन दंग गए खिलाड़ी

Ajit Agarkar Farewell: गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर अजीत अगरकर के लिए एक खास पोस्ट लिखी. उन्होंने कहा कि चीफ़ सिलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर ने जो शानदार काम किया है, वह सभी जानते हैं. इतिहास उन्हें याद रखेगा.

Written By:
Last Updated: October 7, 2026 14:19:12 IST

Mobile Ads 1x1

Ajit Agarkar Farewell: टीम इंडिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ अजीत अगरकर अब चीफ़ सिलेक्टर नहीं हैं. BCCI ने उनकी जगह लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बीच, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अगरकर के योगदान के लिए उन्हें सलाम किया है.

गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर के लिए क्या लिखा?

गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर अजीत अगरकर के लिए एक खास पोस्ट लिखी. उन्होंने कहा कि चीफ़ सिलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर ने जो शानदार काम किया है, वह सभी जानते हैं. इतिहास उन्हें याद रखेगा.गौतम गंभीर ने लिखा, ‘ प्रिय अजीत भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है. आईसीसी की वो तीनों ट्रॉफियां आपके मजबूत विश्वास की गवाह हैं जिसमें सबसे ऊपर टीम है. मुझे कहना होगा कि इतिहास आपको हमेशा अच्छे के लिए याद करेगा. हर चीज के लिए धन्यवाद. आपकी भविष्य की कोशिशों के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.’

अजीत अगरकर के कार्यकाल में भारत ने क्या हासिल किया?

अजीत अगरकर 2023 में चीफ़ सिलेक्टर बने, और उनके कार्यकाल की शुरुआत में ही टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. इसके बाद, टीम इंडिया ने 2023 एशिया कप भी जीता. भारत ICC ODI वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया, लेकिन फाइनल में पहुंचा. 2024 में, टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप जीता. इसके बाद, भारतीय टीम ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती. खास बात यह है कि टीम इंडिया ने 2026 में अपना T20 टाइटल डिफेंड किया.

अजीत अगरकर ने ये अहम फैसले भी लिए

अजीत अगरकर ने अपने कार्यकाल के दौरान कुछ अहम फैसले लिए. उन्होंने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया. T20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना भी उनका ही फैसला था. इसके बाद, सूर्यकुमार यादव से T20 की कप्तानी लेकर श्रेयस अय्यर को देना भी अजीत अगरकर का ही फैसला था. विराट कोहली और रोहित शर्मा का टेस्ट रिटायरमेंट भी उनके कार्यकाल के दौरान हुआ.

MORE NEWS