Live TV
Search
Home > खेल > ICC T20I Ranking: भारत से छिना नंबर-1 का ताज, क्या सूर्य कुमार यादव को बाहर कर गौतम गंभीर ने कर दी बड़ी गलती?

ICC T20I Ranking: भारत से छिना नंबर-1 का ताज, क्या सूर्य कुमार यादव को बाहर कर गौतम गंभीर ने कर दी बड़ी गलती?

ICC T20I Ranking: भारत अब T20I रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 टीम नहीं है.इंग्लैंड T20I में नंबर-1 टीम बन गई है. इंग्लैंड को यह फायदा श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतने के बाद मिला.

Written By:
Last Updated: September 20, 2026 08:36:31 IST

Mobile Ads 1x1

ICC Mens T20I Ranking: क्या सूर्यकुमार यादव को T20I टीम से बाहर करना टीम इंडिया के लिए भारी पड़ रहा है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि अफगानिस्तान को 3-0 से हराने के बावजूद भारतीय टीम ICC T20I रैंकिंग में अपना नंबर-1 स्थान गंवा चुकी है. इंग्लैंड ने श्रीलंका को 3-0 से हराकर भारत की जगह शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. दोनों टीमों के खाते में फिलहाल 269 रेटिंग पॉइंट हैं. ऐसे में सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी और टीम मैनेजमेंट के फैसले एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. 

हैरी ब्रूक के कप्तान बनने के बाद से इंग्लैंड का T20I फॉर्म शानदार रहा है. ब्रूक की लीडरशिप में इंग्लैंड ने 26 में से 23 मैच जीते हैं. एक तरफ इंग्लैंड ने अपनी हालिया सीरीज में श्रीलंका को हराया. दूसरी तरफ टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान को लगातार हराया है. इसके बावजूद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय T20I टीम रैंकिंग में दूसरे नंबर पर खिसक गई है. बता दे

पॉइंट बराबर, तो इंग्लैंड आगे क्यों?

भारत अब दुनिया की नंबर-1 T20I टीम नहीं है. इंग्लैंड पहले नंबर पर है, जबकि टीम इंडिया दूसरे नंबर पर है. दोनों के 269 रेटिंग पॉइंट हैं. हालांकि, यह 269 का नंबर राउंड-ऑफ नंबर है. इंडिया के रेटिंग पॉइंट्स 268.76 हैं, जबकि इंग्लैंड के 268.80 हैं. इंग्लैंड सिर्फ़ 0.04 पॉइंट्स के अंतर से रेटिंग्स में आगे बढ़ा है.

ऑस्ट्रेलिया अभी T20Is में दुनिया में तीसरे और न्यूज़ीलैंड चौथे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका पांचवें नंबर पर है. पाकिस्तान छठे नंबर पर है. वेस्ट इंडीज़ अभी सातवें नंबर पर है, लेकिन अगर वह आने वाली T20I सीरीज़ में इंडिया को हरा देता है, तो हो सकता है कि वह रैंकिंग में टॉप 5 में आ जाए.

किस टीम को कितना मिला प्वाइंट?

  • इंग्लैंड – 269
  • इंडिया – 269
  • ऑस्ट्रेलिया – 260
  • न्यूज़ीलैंड – 247
  • साउथ अफ्रीका – 243
  • पाकिस्तान – 240
  • वेस्ट इंडीज़ – 234
  • बांग्लादेश – 224
  • श्रीलंका – 220
  • अफ़गानिस्तान 220

इंडियन टीम लगातार दो बार T20 वर्ल्ड चैंपियन रही है. हालांकि, कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उन्हें पहली चुनौती UK टूर के दौरान मिली, जहां टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड से हार गई. हालांकि, बाद में भारत ने जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज जीती.

MORE NEWS