Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है, जहां भुवी को कप्तान बनाया गया है. टीम में कुणाल पांड्या और नितिश राणा समेत आईपीएल के कई स्टार्स शामिल हैं. जानिए आखिर कौन-कौन से धाकड़ खिलाड़ी इस स्क्वाड का हिस्सा बने हैं...
लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी हो गई है. उनके साथ कुणाल पांड्या और नितिश राणा जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा बने हैं, जो पहले भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. भुवी की वापसी को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला नवंबर 2022 में खेला था. हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि उनकी यह वापसी सीनियर भारतीय टीम में नहीं, बल्कि हांगकांग सिक्सेस सीरीज के लिए चुनी गई टीम में हुई है.
सोमवार (5 अक्टूबर) को हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान किया गया, जिसमें भुवनेश्वर कुमार को कप्तान बनाया गया है. टीम में भुवी के अलावा आईपीएल के कई स्टार खिलाड़ियों को जगह मिली है. भले ही भुवी सीनियर टीम की ‘ब्लू जर्सी’ में नजर न आएं, लेकिन वह एक बार फिर देश की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं.
हांगकांग सिक्सेस सीरीज की शुरुआत 30 अक्टूबर से होगी और इसका फाइनल 1 नवंबर को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 अलग-अलग पूल में बांटा गया है.
फिलहाल टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है, इसलिए यह साफ नहीं है कि भारत का पहला मैच किस दिन होगा.
भुवनेश्वर कुमार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 63 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, वनडे में उनके नाम 141 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 90 विकेट दर्ज हैं. भुवी 2022 से सीमित ओवरों की भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, जबकि टेस्ट टीम से वे 2018 में ही बाहर हो गए थे. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह कभी सीनियर टीम इंडिया में दोबारा वापसी कर पाते हैं या नहीं.
भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), कुणाल पांड्या, शशांक सिंह, नितिश राणा, टी. नटराजन, राहुल तेवतिया और राहुल त्रिपाठी.
Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…
Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…
UP BJP Rajya sabha Candidates 2026: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए…
Kasab age dispute: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब ने मुकदमे के दौरान…
विराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 का अगला दावेदार कौन? पूर्व दिग्गज वसीम जाफर…
Flight Ticket Price Hike: दिवाली-छठ से पहले इंडिगो ने यात्रियों को झटका दिया. ATF महंगा…