<
Categories: पंजाब

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़की ने बॉयफ्रेंड के रिजेक्ट करने पर उसकी फील्डिंग सेट कर दी. उसने लड़के की पिटाई कराई, जिससे उसकी मौत हो गई.

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक 16 साल की एक नाबालिग लड़की ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड पर जानलेवा हमला कराया. उसने एक या दो नहीं बल्कि 9 लोगों को हायर किया. इसके बाद उन लड़कों ने घात लगाकर लड़के की पिटाई करवाई. इस हमले में युवक गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले की जांच की, तो 16 साल की नाबालिग ही अपने एक्स-बॉयफ्रेंड तेजिंदर सिंह पर हुए जानलेवा हमले की मुख्य साजिशकर्ता पाई गई. पुलिस को जब इस बारे में पता चलै, तो वो हैरान रह गई.

बता दें कि तीन महीने पहले तेजिंदर को पता चला कि लड़की कई अन्य लड़कों के साथ भी जुड़ी हुई है. ये जानने के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी. इसके बाद उसने सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे. 

क्या था हत्या का कारण?

ब्रेकअप को स्वीकार न कर पाने के कारण, उसने एक रेस्टोरेंट में उसका फ़ोन तोड़ दिया, वहां सबके सामने बहस की और आख़िरकार नौ लड़कों को पैसे देकर उस पर घात लगाकर हमला करवाया. हमलावरों ने तेजिंदर की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी खोपड़ी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने तेजिंदर को अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 23 सितंबर को पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि उसने उस ग्रुप को तेजिंदर के हाथ-पैर तोड़ने के लिए पैसे दिए थे. 

बहन ने क्या बताया?

तेजिंदर की बहन तनवीर ने बताया कि जानलेवा हमले से ठीक दो दिन पहले, लड़की ने एक दोस्त के फ़ोन से उसे मैसेज किया था. उसने शिकायत की थी कि परिवार की मंज़ूरी न होने के कारण तेजिंदर अब उससे संपर्क नहीं रखना चाहता. तनवीर ने उसे साफ तौर पर कहा कि वह तेजिंदर को अकेला छोड़ दे क्योंकि वह अब खुश था और अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ रहा था. इस बात से लड़की नाराज़ हो गई और इसी वजह से उसने उस पर घात लगाकर हमला करने की साज़िश रची.

ये भी पढ़ें: दुकान में घुसकर हंसते-हंसते की बांतें, फिर तान दी बंदूक; लूटे 30 लाख रुपये के गहने, VIDEO VIRAL

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST