Live TV
Search
Home > क्रिकेट > सचिन तेंदुलकर या विवियन रिचर्ड्स नहीं.. ये खिलाड़ी दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज, ब्रेट ली ने बताया नाम

सचिन तेंदुलकर या विवियन रिचर्ड्स नहीं.. ये खिलाड़ी दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज, ब्रेट ली ने बताया नाम

ब्रेट ली ने जैक्स कैलिस को क्रिकेट का सबसे महान खिलाड़ी बताया है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहा, साथ ही विराट कोहली की मानसिकता और शानदार रिकॉर्ड की जमकर तारीफ की.

Written By:
Last Updated: August 9, 2026 14:41:11 IST

Mobile Ads 1x1

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ी का नाम बताया है. आमतौर पर जब क्रिकेट के महान खिलाड़ियों की बात होती है तो सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे नाम सबसे पहले सामने आते हैं, लेकिन ब्रेट ली की पसंद अलग है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को क्रिकेट इतिहास का सबसे महान खिलाड़ी बताया है. हालांकि, ली की नजर में सचिन तेंदुलकर अब भी क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज हैं.

जैक्स कैलिस ने 1995 से 2014 तक दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला. उन्होंने टेस्ट में 13,289 और वनडे में 11,579 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 292 और वनडे में 273 विकेट भी हासिल किए. टी20 इंटरनेशनल में कैलिस ने 25 मैचों में 666 रन बनाने के साथ 12 विकेट लिए. ब्रेट ली का मानना है कि कैलिस के आंकड़े उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाते हैं. उन्होंने कहा कि आंकड़े झूठ नहीं बोलते और कैलिस के रिकॉर्ड शानदार हैं.

ब्रेट ली ने सचिन को बताया सबसे महान बल्लेबाज
ब्रेट ली ने कहा, “मेरे हिसाब से सचिन तेंदुलकर अब तक के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन सबसे महान क्रिकेटर जैक्स कैलिस हैं; अगर आप उनके आंकड़ों को देखें तो उनके नंबर दुनिया में सबसे शानदार हैं. आंकड़े झूठ नहीं बोलते. वह अविश्वसनीय हैं.” ली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन और कैलिस दोनों के खिलाफ खेला है; इसके अलावा वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में कैलिस के साथ ड्रेसिंग रूम भी साझा कर चुके हैं.

विराट कोहली की भी जमकर तारीफ
ब्रेट ली ने भारतीय स्टार विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि कोहली को खेलते समय उनकी आंखों में अलग तरह का आत्मविश्वास नजर आता था. ली के मुताबिक, कोहली का रवैया हमेशा मुकाबले के लिए तैयार रहने वाला रहा है. उन्होंने कहा, “जब आप उनकी आंखों में देखते हैं तो ऐसा लगता है कि वह कह रहे हैं कि खेल शुरू हो चुका है और आप मुझे आउट नहीं कर सकते; मैंने उनके खिलाफ खेलते हुए यह देखा है.”

MORE NEWS