Live TV
Search
Home > खेल > कोच की बेटी को हुआ ‘भारतीय कप्तान’ से प्यार, पापा के फोन से चुराया नंबर और फिर शुरु हो गया रोमांस….

कोच की बेटी को हुआ ‘भारतीय कप्तान’ से प्यार, पापा के फोन से चुराया नंबर और फिर शुरु हो गया रोमांस….

Sunil Chhetri Love Story: पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री की लव स्टोरी बिल्कुल फिल्मी है. उनके कोच की बेटी को उनसे पहली नजर में ही प्यार हो गया था. आइये जानते हैं, कैसे शुरु हुई दोनों की लव स्टोरी

Written By:
Last Updated: August 3, 2026 17:22:35 IST

Mobile Ads 1x1

Sunil Chhetri Love Story: भारत के फुटबॉल दिग्गज सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने फुटबॉल जगत में भारत को नई पहचान दिलाई. उन्होंने देश के युवाओं को फुटबॉल में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित किया और देश में इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. 

भारतीय स्टार फुटबॉलर का जीवन मोहन बगान क्लब (Mohun Bagan Club) से जुड़ने के बाद बदल गया था. इस क्लब के लिए सुनील छेत्री ने साल 2002 में अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया था. इस क्लब में आने के बाद ही सुनील को उनकी जीवनसाथी भी मिल गई. 

कोच की बेटी से हुआ प्यार

42 साल के फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने मोहन बगान टीम क्लब के अपने कोच सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी सोनम से शादी रचाई है. छेत्री के कोच सुब्रत भी इंटरनेशनल लेवल पर भारत के लिए खेल चुके हैं. वह अक्सर अपने घर पर बेटी के सामने सुनील छेत्री का जिक्र करते थे. सुनील छेत्री की तारीफ सुनते-सुनते सोनम उनको पसंद करने लगी. इसके बाद सोनम ने अपने पिता के मोबाइल से छेत्री का नंबर चुराया और फोन किया. सोनम ने छेत्री से कहा कि उन्हें उनका खेल पसंद है और वह मिलना चाहती है. उस समय छेत्री को पता नहीं था कि सोमन उनके कोच की बेटी है और उन्होंने मिलने के लिए हां कर दिया. उस समय सुनील की उम्र 18 साल थी, जबकि सोनम सिर्फ 15 साल की थीं.

कई साल तक छुप-छुपकर किया रोमांस 

एक इंटरव्यू में सुनील छेत्री ने बताया था कि पहली मुलाकात के दौरान ही उन्होंने सोनम की छोटी उम्र को देखते हुए उन्‍हें पढ़ाई पर ध्‍यान देने की सलाह दी थी. इसके बाद सोनम ने एक बार फिर कॉल किया, तो उन्होंने कहा कि अगर कोच को पता लग गया तो उनका करियर भी बर्बाद हो जाएगा. इसके बाद सोनम ने छेत्री से माफी मांग ली, लेकिन फिर भी वे दोनों एक-दूसरे को अपने दिल से नहीं निकाल पाए. इसके बाद भी वे दोनों एक-दूसरे से छुप-छुपकर मिलते रहे. वे सिनेमा हॉल में मिलते थे और वहां पर भी एक साथ नहीं जाते थे. वे दोनों कई सालों तक इसी तरह चोरी-छिपे मिलते रहे, जिससे उनका प्यार और भी ज्यादा मजबूत होता गया.

2017 में रचाई शादी

साल 2017 तक सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल जगत में बड़ा चेहरा बन चुके थे. पूरे देश में वह काफी फेमस हो गए थे. 13 साल तक सोनम को डेट करने के बाद सुनील छेत्री ने हिम्मत जुटाई और कोच ने उनकी बेटी का हाथ मांग लिया. कोच ने भी अपनी बेटी और छेत्री के रिश्ते को मंजूरी दे दी. इसके बाद 4 दिसंबर 2017 को सुनील छेत्री और सोनम की शादी हुई. साल 2023 में सोनम ने बेटे ध्रुव को जन्म दिया.

सुनील छेत्री का करियर

सुनील छेत्री को भारतीय फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी और कप्तान के रूप में गिना जाता है. 2 दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने कई गोल दागे हैं. काफी कम लोगों को पता है कि सुनील छेत्री दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स के मामले में टक्कर देते हैं. उन्होंने भारत के लिए खेले मैचों में 95 इंटरनेशनल गोल दागे हैं. उन्होंने जून 2024 में संन्यास ले लिया था, लेकिन फिर मार्च 2025 में देश के लिए वापसी की. इसके बाद अक्टूबर 2025 में एशियन कप क्वालीफायर्स के बाद सुनील छेत्री ने अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया.

MORE NEWS