<

वो सुपरस्टार क्रिकेटर जो 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास, नाम जान उड़ जाएंगे होश

साल 2026 में भी कुछ बड़े नाम शायद अपने इंटरनेशनल सफर के अलविदा कह सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन बड़े खिलाड़ियों के बारे में जो इस साल इंटरनेशनल से विदा ले सकते हैं.

Cricketers Likely To Retire In 2026: क्रिकेट के लिए साल 2026 शानदार साल रहा. इस साल चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप और महिला वनडे विश्व कप जैसे कई ऐतिहासिक टूर्नामेंट खेले गए. टेस्ट से लेकर वनडे तक हर फॉर्मेट ने बल्लेबाज और गेंदबाज ने अपने शानादर प्रर्दशन से लोगों को हैरान कर दिया. वहीं इस साल में कई बड़े दिग्गजों ने क्रिकेट को इनटरनेशनल अलविदा भी कहा.  2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बड़े खिलाड़ियों में रोहित शर्मा और किंग कोहली का नाम भी शामिल है. दोनों ही खिलाड़ियों ने बीते साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया.

बदलाव का दौर जारी हैं. साल 2026 में भी कुछ बड़े नाम शायद अपने इंटरनेशनल सफर के अलविदा कह सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन बड़े खिलाड़ियों के बारे में जो इस साल इंटरनेशनल से विदा ले सकते हैं. 

सूर्यकुमार यादव

भारत के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. सूर्या ने साल 2021 में इंटरनेशनल डेब्यी किया था. जल्दी ही वो भारतीय टीम के कप्तान बन गए. लेकिन सूर्यकुमार यादव के हालिया फॉर्म ने चिंता बढ़ा दी है. हाल के मैचों में कुमार कुछ खास नहीं कर पाएं हैं. सूर्यकुमार यादव 2024 के बाद से कोई हाफ-सेंचुरी नहीं बना पाए हैं. आने वाला विश्व कप उनके इंटरनेशनल करियर के भविष्य के लिए बहुत ज़रूरी साबित हो सकता है.

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल पहले ही वनडे क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं और अब टेस्ट में भी नहीं खेलते हैं. उनका इंटरनेशनल मैच अब T20I तक ही सीमित है. टी-20 में  भी बहुत कम खेलते हैं. इस वजह से T20 वर्ल्ड कप 2026 शायद इंटरनेशनल लेवल पर उनका आखिरी मैच हो सकता है.

डेविड मिलर

साउथ अफ्रीका के अनुभवी बैट्समैन डेविड मिलर 2010 से अपने देश को रिप्रेजेंट कर रहे हैं. हालांकि हाल के सालों में उनका फॉर्म खराब हुआ है लेकिन सफलता की उनकी भूख अभी भी बनी हुई है. 2026 का सीज़न उनके लंबे और असरदार इंटरनेशनल करियर का आखिरी चैप्टर हो सकता है.

मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान के अनुभवी मोहम्मद नबी का सभी फॉर्मेट में लंबा करियर रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद उन्होंने ODI से रिटायरमेंट ले लिया और इशारा किया कि वह शायद कुछ समय के लिए ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. इससे T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद उनके रिटायरमेंट की पूरी संभावना है.

अजिंक्य रहाणे

भारतीय बैट्समैन अजिंक्य रहाणे 2023 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेले हैं. हाल ही में ODI या टेस्ट में नहीं खेलने और सिलेक्शन के कम मौकों के साथ 2026 वह साल हो सकता है जब वह ऑफिशियली इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करेंगे.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST