Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL Toss Today: दिल्ली कैपिटल्स ने चली ‘आर-पार’ की चाल, प्लेइंग-XI में 5 बड़े बदलाव कर सबको चौंकाया!

IPL Toss Today: दिल्ली कैपिटल्स ने चली ‘आर-पार’ की चाल, प्लेइंग-XI में 5 बड़े बदलाव कर सबको चौंकाया!

IPL 2026 के करो या मरो के मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेइंग-XI में 5 बड़े बदलाव कर सबको चौंका दिया है! क्या अक्षर पटेल का यह दांव धर्मशाला में पंजाब को चित कर पाएगा?

Written By:
Last Updated: May 11, 2026 19:50:16 IST

Mobile Ads 1x1

DC vs PBKS: धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बड़ा बयान दिया है. कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में हुए पांच बड़े बदलावों की रही.

‘गलतियों से सीखेंगे, पर निडर होकर खेलेंगे’

लगातार खराब नतीजों के बाद दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें अब बस एक धागे से टिकी हैं. अक्षर पटेल ने टॉस के दौरान काफी ईमानदारी से बात की. उन्होंने माना कि टीम ने बहुत बुरा क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन वे उन ‘खास लम्हों’ को भुनाने में नाकाम रहे हैं जो मैच का रुख पलट देते हैं.

अक्षर ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. टॉस जीतना फिलहाल हमारे लिए अच्छा जा रहा है. सच कहूं तो हमने खेल के हर विभाग में उन जरूरी मौकों को गंवाया है, वरना हमारा खेल उतना भी बुरा नहीं रहा. हम बिना किसी डर के अपना स्वाभाविक क्रिकेट खेलेंगे और नतीजे की चिंता नहीं करेंगे. पिच ताजी है, तो नई गेंद से मदद मिलने की उम्मीद है.’

नए मैदान पर नई शुरुआत की तलाश

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स (PBKS) भी लगातार तीन हार झेलकर यहां पहुंची है. उनके लिए धर्मशाला का यह मैदान एक नई उम्मीद लेकर आया है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ किया कि टीम अब पॉइंट्स टेबल के गणित में उलझने के बजाय अपने खेल पर ध्यान देना चाहती है. श्रेयस ने कहा कि पिछले कुछ मैचों में टीम ने अपने इंस्टिंक्ट्स पर भरोसा नहीं किया और दबाव में बिखर गई. अब लक्ष्य सिर्फ मैदान पर जाकर अपनी काबिलियत साबित करना है. पंजाब ने इस मैच में बेन ड्वार्सुइस को आईपीएल डेब्यू का मौका दिया है, जिन्हें चोटिल लॉकी फर्ग्यूसन की जगह टीम में शामिल किया गया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, बेन ड्वार्सुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

दिल्ली कैपिटल्स (DC):  केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी

दिल्ली ने अपनी टीम में जिस तरह की भारी कांट-छांट की है, उससे साफ है कि वे अब ‘आर-पार’ के मूड में हैं. वहीं पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी और उनके गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा होगी. धर्मशाला की ठंडी हवाओं में मैच की गर्मी चरम पर रहने वाली है.

Tags:

MORE NEWS