Hindi News / Sports / England Vs Sri Lanka Eng Gave Target Of 157 Runs To Sl Odi World Cup 2023

Cricket World Cup 2023: 156 रन पर सिमटी इंग्लैंड की पारी, श्रीलंका के सामने 157 रनों का लक्ष्य

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेले जा रहे विश्व कप के 25वें मुकाबले में गत चैंपियन इंग्लैंड की टीम एक बार फिर मुश्किल में है। इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहला झटका […]

BY: Shashank Shukla • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेले जा रहे विश्व कप के 25वें मुकाबले में गत चैंपियन इंग्लैंड की टीम एक बार फिर मुश्किल में है। इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहला झटका 45 रन के स्कोर पर लगा, जब बेयरस्टो 45 के कुल स्कोर पर विकेट पर आउट हो गए।

नहीं बन पाई बड़ी साझेदारी

पहला विकेट गिरने के साथ ही इंग्लैंड की टीम लगातार अंतराल पर अपने विकेट खोती रही। इंग्लैंड की टीम की सबसे बड़ी कमजोरी यह रही कि उनके बल्लेबाज कोई भी साझेदारी बनाने में नाकाम रहे। इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज पचास रन के आँकड़े को छू नहीं सका। इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक रन बेन स्टोक्स बनाए। स्टोक्स ने अपनी 73 गेंदों की पारी के दौरान 43 रनों का योगदान दिया। जॉनी बेयरस्टो ने 30 रन, डेविड मलान ने 28 रन बनाए। इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज तो दहाई आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

छुपाए नहीं छुप रहा प्यार, IPL के बीच युजवेंद्र चहल की इंस्टा स्टोरी से मची सनसनी, इस हसीना ने भी किया इजहार!

PC: SOCIAL MEDIA

शानदार रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की टीम को 156 रन पर समेट दिया। श्रीलंका ने सबसे अधिक विकेट लाहिरू कुमारा ने सात ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट लिया है। महीश तीक्षणा ने 8.2 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया है। जबकि , कसुन रजिथा ने सात ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिए हैं। एंजेलो मैथ्यूज को भी दो विकेट मिला है। मैथ्यूज ने 5 ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया है।

यह भी पढ़ें: Cricket World Cup 2023: इस क्रिकेटर को क्यों मिला गोल्ड मेडल? वजह जान रह जाएंगे हैरान

Cricket World Cup 2023: पाक क्रिकेट टीम नहीं कर पाई थी यह काम, इस खिलाड़ी ने दिया अंजाम

Cricket World Cup 2023:मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने शानदार 173 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ क्विंटन ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

Tags:

Cricket World Cup 2023Eng vs SLengland vs sri lankaICC ODI WC 2023icc world cup 2023odi world cup 2023
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue