Hindi News / Sports / Fifa World Cup 2022 This Goal Of Japan Is In Controversy Against Spain

Fifa World Cup 2022: स्पेन के खिलाफ विवादों में है जापान का ये गोल

कतर में खेला जा रहा फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज से आगे बढ़कर नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की ओर है। आज ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले खेले जाएंगे। गुरुवार को ग्रुप-ई के मुकाबलों में भारी ड्रामा देखने को मिला। स्पेन का मुकाबला जापान से और चार बार की चैंपियन जर्मनी का मुकाबला कोस्टा रिका से […]

BY: Priyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

कतर में खेला जा रहा फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज से आगे बढ़कर नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की ओर है। आज ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले खेले जाएंगे। गुरुवार को ग्रुप-ई के मुकाबलों में भारी ड्रामा देखने को मिला। स्पेन का मुकाबला जापान से और चार बार की चैंपियन जर्मनी का मुकाबला कोस्टा रिका से था।

जापान को राउंड ऑफ-16 में पहुंचने के लिए स्पेन के खिलाफ जीतना जरूरी था। वहीं, जर्मनी को भी कोस्टा रिका के खिलाफ जीत जरूरी थी, लेकिन साथ ही यह भी मनना था कि जापान स्पेन के खिलाफ हार जाए। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका और एशियाई टीम ने 2010 की चैंपियन स्पेन को 2-1 से हरा दिया। इस मैच में जापान का एक विवादित गोल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी गोल ने जर्मनी को विश्व कप से बाहर किया।

छुपाए नहीं छुप रहा प्यार, IPL के बीच युजवेंद्र चहल की इंस्टा स्टोरी से मची सनसनी, इस हसीना ने भी किया इजहार!

जापान की जीत में वीएआर (VAR) का अहम योगदान

जापान की जीत में वीडियो असिस्टेंट रेफरी यानी वीएआर (VAR) का अहम योगदान रहा। स्पेन ने मैच में शानदार शुरुआत की और 12वें मिनट में अल्वारो मोराटा ने बेहतरीन गोल दागा। हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा, लेकिन हाफ टाइम के बाद यानी दूसरे हाफ में जापान ने काउंटर अटैक करना शुरू किया। सब्सटिट्यूट के रूप में मैदान पर आए रित्सू दोआन ने 48वें मिनट पर बराबरी का गोल दागा। इसके बाद एओ तनाका ने 51वें मिनट में गोल दाग जापान को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल करने में असमर्थ रहीं। तनाका द्वारा किया गया जापान का दूसरा गोल विवाद का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, तनाका ने यह गोल काओरू मितोमा के पास पर किया था।

क्या है पूरा मामला 

मितोमा ने गोल पोस्ट के बगल से लाइन के बाहर जा चुकी गेंद को किक कर पास दिया था। इस पर तनाका ने गोल किया। हालांकि, गोल के बाद स्पेन ने वीएआर की मांग की। रेफरी और टेक्निकल असिस्टेंट ने काफी देर तक वीएआर तकनीक से मितोमा के पास की जांच करने के बाद इसे गोल करार दिया। इस पर स्पेन के खिलाड़ी और फैन्स यकीन नहीं कर सके। वीएआर के बाद अधिकारियों का मानना था कि गेंद तब तक मैच में बनी हुई थी। यानी उस क्रॉस से गोल किया जा सकता था। इसलिए यह गोल दिया गया।

राउंड ऑफ-16 में जापान का सामना 2018 की रनर अप टीम क्रोएशिया से
बता दें इस गोल ने जर्मनी को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। जापान ने ग्रुप-ई में टॉप पर रहकर अगले राउंड के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, स्पेन की टीम दूसरे स्थान पर रही। जर्मनी तीसरे और कोस्टा रिका की टीम चौथे स्थान पर रही। ऐसे मे अब राउंड ऑफ-16 में जापान का सामना 2018 की रनर अप टीम क्रोएशिया से होगा। वहीं, स्पेन की टीम मोरक्को से भिड़ेगी। 2014 की चैंपियन जर्मनी की टीम 2018 के बाद लगातार दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है।

Tags:

againstFifa World CupFIFA World Cup 2022Football Hindi Newsfootball news in hindiGermanySpainSports news in hindi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue