<
Categories: खेल

Suryakumar Yadav: खतरे में सूर्यकुमार यादव की T20 कप्तानी! सौरव गांगुली के बयान से मची खलबली

Suryakumar Yadav T20 Captain: सौरव गांगुली ने कहा कि सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीन लेनी चाहिए. गांगुली ने कहा कि गिल को सभी फॉर्मेट में कप्तान बनाया जाना चाहिए.

Suryakumar Yadav T20 Captain: सूर्यकुमार यादव को जुलाई 2024 में टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था. वहीं, शुभमन गिल को मई में भारत का टेस्ट कप्तान और अक्टूबर में वनडे कप्तान नियुक्त किया गया था. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस साल की शुरुआत में ही शुभमन गिल को वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंप दी थी, जबकि टी20 में गिल को उपकप्तान नियुक्त किया गया.

साल 2024 में जब टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप जीतकर चैंपियन बनी, तो रोहित शर्मा ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. इसके बाद माना जा रहा था कि हार्दिक पांड्या या जसप्रीत बुमराह को नया कप्तान बनाया जाएगा, लेकिन बीसीसीआई का प्लान अलग ही थी. BCCI ने सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी के लिए चुना. हालांकि इससे कोई अचंभित नहीं हुआ, क्योंकि सूर्या ने टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया था. अब एक बार फिर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सवाल खड़े किए हैं.

‘सूर्या से छीनी जाए कप्तानी’

सूर्यकुमार यादव ने टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी संभालने के बाद 22 में से सिर्फ 2 मैच गंवाए हैं. टी20 कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड काफी ज्यादा शानदार है. इस बीच भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी छीनने का सुझाव दिया है. गांगुली का कहना है कि शुभमन गिल को ऑल-फॉर्मेट कप्तान बनाया जाना चाहिए. यह सुझाव इंग्लैंड में गिल की कप्तानी और टेस्ट क्रिकेट में मिली सफलता के बाद आया है. 
सौरव गांगुली ने एक पॉडकास्ट पर कहा, ‘उस दिन मैं ईडन गार्डन्स में बैठा था, और कोई मेरे पास आया और पूछा, ‘क्या आपको लगता है कि शुभमन गिल टी20 इंटरनेशनल कप्तान होना चाहिए?’ मैंने जवाब दिया, ‘उसे सब कुछ का कप्तान होना चाहिए, क्योंकि वह इतना अच्छा है. गांगुली ने आगे कहा, ‘मैंने उनसे पूछा तीन महीने पहले वह (गिल) इंग्लैंड में था और सोने की तरह दिख रहा था. बल्लेबाजी, कप्तानी, एक युवा टीम को लड़ाया और वो भी बिना कोहली और रोहित शर्मा के.’

‘टी20 में गिल संभाल सकते हैं जिम्मेदारी’

सौरव गांगुली ने पॉडकास्ट में आगे कहा, तीन महीने बाद आप सवाल पूछ रहे हैं. यही लोगों की सोच है. ऐसा अक्सर उनके साथ होता है, जो लगातार फैसले लेते हैं…’ गांगुली ने कहा कि आपको धैर्य  रखना चाहिए. किसी को बेहतर बनने का समय देना चाहिए.
हालांकि टी20 इंटरनेशनल में गिल का प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा है. खासकर संजू सैमसन व यशस्वी जायसवाल की तुलना में, फिर भी उन्हें पहले पसंद के ओपनर के रूप में चुना गया है. इससे पता चलता है कि जब बीसीसीआई सूर्यकुमार से आगे बढ़ने का फैसला करेगी, तो शुभमन गिल टी20 में भी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST