Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को बड़ा झटका लगा है. हार्दिक पांड्या फिटनेस के चलते बाहर हो गए हैं, जबकि सूर्यांश शेडगे को टीम में मौका मिला है. जानिए सीरीज का पूरा शेड्यूल और टीम से जुड़ी अहम बातें.

Written By:
Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

Mobile Ads 1x1

भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 6 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. एक तरफ भारतीय सीनियर टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारी में जुटी है, तो दूसरी तरफ इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांच देखने को मिलेगा. इस सीरीज में इंडिया ए की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं.

हार्दिक पांड्या हुए बाहर, सूर्यांश शेडगे को मिला मौका

भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को इस वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, पूरी तरह फिट न होने की वजह से वह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को मैदान पर वापसी करने में अभी और समय लग सकता है. इस वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली सीरीज में भी उनके खेलने की उम्मीद काफी कम नजर आ रही है. हार्दिक की जगह टीम में सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है.

टेस्ट सीरीज में भारत का दबदबा

ऑस्ट्रेलिया ए का भारत दौरा 22 सितंबर से शुरू हुआ था. दोनों टीमों के बीच पहले दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेली गई, जिसे इंडिया ए ने 1-0 से अपने नाम किया. पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 162 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरा मैच ड्रॉ रहा था. अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी.

मैच का शेड्यूल और वेन्यू

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले पुडुचेरी के ‘CAPs ग्राउंड’ पर खेले जाएंगे.

  • 6 अक्टूबर: पहला वनडे – इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए
  • 9 अक्टूबर: दूसरा वनडे – इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए
  • 11 अक्टूबर: तीसरा वनडे – इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए

इंडिया ए की वनडे टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, नमन धीर, निशांत सिंधु, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, सूर्यांश शेडगे.

MORE NEWS