<

शराब पिलाकर इंग्लिश बल्लेबाज को कराया आउट! IND vs ENG मैच में फैंस का अजीब टोटका, मजेदार वीडियो वायरल

Viral Video: भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें कुछ फैंस टीवी पर इंग्लिश बल्लेबाज विल जैक्स को शराब पिलाकर टोटका करते दिखाई देते हैं.

IND vs ENG Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बोर्ड पर टांग दिए, जो टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट का सबसे बड़ा स्कोर है. इस विशाल स्कोर के सामने इंग्लैंड ने हार नहीं मानी और लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया. इंग्लिश टीम की शुरुआत थोड़ी खराब रही. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और जोस बटलर जल्दी आउट हो गए. इंग्लिश टीम ने 64 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद जैकब बेथल और विल जैक्स ने इंग्लैंड की टीम की पारी संभाली. विल जैक्स और जैकब बेथल के बीच सिर्फ 39 गेंदों पर 77 रनों की पार्टनरशिप हुई. इस दौरान भारतीय क्रिकेट फैंस की सांसे थमी हुई थीं क्योंकि ऐसा लग रहा था कि ये दोनों खिलाड़ी भारत के मुंह से जीत छीन सकते हैं. इसी पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ फैंस विल जैक्स के आउट होने के लिए टोटका करते नजर आ रहे हैं.

फैंस ने इंग्लिश बल्लेबाज को पिलाई शराब?

वायरल वीडियो में कुछ फैंस टीवी पर भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) का सेमीफाइनल मुकाबला देख रहे थे. इस दौरान विल जैक्स बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, जबकि अर्शदीप सिंह के हाथ में गेंद होती थी. उसी समय एक फैन बीयर के ग्लास से टीवी पर विल जैक्स को शराब पिलाते दिखाई देते हैं. वहीं, एक दूसरा फैन हाथ में कुछ लेकर विल जैक्स के ऊपर घेरा बनाता है. हैरान करने वाली ये रही कि उसी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने विल जैक्स को आउट कर दिया. इंग्लिश बल्लेबाज विल जैक्स ने बड़ा शॉट लगाया, जो बाउंड्री के पार जाकर गिरने वाला था, लेकिन उसी समय अक्षर पटेल ने बेहतरीन कैच लपक लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस एक-दूसरे को शेयर कर रहे हैं.

यूजर्स के गजब रिएक्शन

इस वायरल वीडियो पर यूजर्स के गजब रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कुछ लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं इन्हीं लोगों के तंत्र-मंत्र की वजह से इंग्लिश बल्लेबाज आउट हुआ है. एक यूजर ने लिखा, ‘नशे में कर दिए इंग्लिश खिलाड़ियों को’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बस एक नींबू काट के और घुमा देते तो काम हो जाता’. इतना ही नहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘गजब Fielding लगा रखी है….लोगों ने मधुशाला में डुबो दिया गोरों को…’. बता दें कि इंग्लैंड को बल्लेबाजों का शराब से अच्छा नाता है. इंग्लिश बल्लेबाजों को शराब पीना खूब पसंद है.

अक्षर पटेल का शानदार कैच

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने बेहतरीन फील्डिंग की. 14वें ओवर में अर्शदीप की आखिरी गेंद पर विल जैक्स ने बड़ा शॉट लगाया. बाउंड्री के पास अक्षर पटेल और शिवम दुबे मौजूद थे. अक्षर पटेल ने तेजी से भागते हुए कैच पकड़ लिया और फिर नीचे गिरने से पहले गेंद को शिवम दुबे की ओर उछाल दिया, जो उनके पास ही खड़े थे. शिवम दुबे ने आसानी से गेंद पकड़ ली. इस तरह बेहतरीन फील्डिंग के दम पर विल जैक्स को आउट कर पवेलियन भेज दिया. भारतीय टीम ने इस मैच में 7 रन से इंग्लैंड को हरा दिया. इसी के साथ भारतीय टीम ने फाइनल में एंट्री कर ली. अब भारतीय टीम 8 मार्च को इस टूर्नामेंट का फाइनल खेलेगी. इस मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST