<

Ind vs SA 2nd T20 भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी… साउथ अफ्रीका ने किए 3 बड़े बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Ind vs SA 2nd T20: भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है. नीचे देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11...

IND vs SA 2nd T20, Playing-11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला थोड़ी ही देर में शुरू होने वाला है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि दूसरे मुकाबले के लिए टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं, साउथ अफ्रीका ने 3 बड़े बदलाव किए हैं. साउथ अफ्रीका ने दूसरे मैचे के लिए टीम में रीजा हेड्रिंक्स, जॉर्ज लिंडे और ओटनील बार्टमैन को शामिल किया गया है. वहीं, अफ्रीकी बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को दूसरे मुकाबले में मौका नहीं दिया गया है. इसके अलावा केशव महाराज और एनरिक नॉर्खिया को भी दूसरे मुकाबले से बाहर कर दिया गया है.
बता दें कि दूसरा टी20 मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है. 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है. पहले टी2 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से करारी शिकस्त दी थी. अब दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी, जबकि भारतीय टीम  2-0 से बढ़त बनाने की कोशिश करेगी.

न्यू चंडीगढ़ में कैसा होगा पिच का मिजाज?

न्यू चंडीगढ़ में महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लगभग 40 एकड़ में फैला है और इसमें लगभग 38,000 दर्शक बैठ सकते हैं. इस पिच पर आईपीएल के दौरान 200 से स्कोर चेज हुए हैं, जबकि 111 रन भी डिफेंड किए गए हैं. इससे साफ होता है कि इस वेन्यू की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि पिच अच्छी गति, उछाल और कैरी देती है. वहीं, लाइट्स में, गेंद स्विंग और सीम करने की संभावना है, जिससे नई गेंद के तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. बता दें कि इस स्टेडियम में ज्यादा बड़े स्टैंड नहीं हैं, जिसके चलते ओस का असर भी कम होता है.

इस स्टेडियम में क्या है रिकॉर्ड?

न्यू चंडीगढ़ के इस मैदान पर 23 टी20 मैच खेले गए हैं, हालांकि इनमें एक भी इंटरनेशनल मैच शामिल नहीं है. इस पिच पर पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 15 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली 8 बार जीत हासिल कर सकी है. इस पिच पर सबसे ज्यादा टीम टोटल 238 रन है, जो साल 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बनाया था.  वहीं, आईपीएल में इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन रहा है, जो 2025 में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था.

भारत और साउथ अफ्रीका में किसका पलड़ा भारी?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 10 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई है.  इसमें टीम इंडिया ने 5 सीरीज और साउथ अफ्रीका ने 2 सीरीज अपने नाम की हैं. इसके अलावा 3 सीरीज ड्रॉ रहीं. भारतीय टीम ने आखिरी बार अक्टूबर 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार का सामना किया था. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 11वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.
साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक, एडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, ओटनील बार्टमैन, लूथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST