<
Categories: देश

SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ समेत इन 6 जिलों में बढ़ी डेडलाइन

SIR Deadline Extension: चुनाव आयोग ने SIR पर बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ समेत इन 6 जिलों में SIR की डेडलाइन बढ़ा दी है. चलिए जानें की वह कौन-कौन से राज्य है.

Election Commission SIR Deadline Extension: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत छह राज्यों में SIR की डेडलाइन बढ़ा दी है. हालांकि, पश्चिम बंगाल में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस संबंध में आयोग ने एक नोटिस जारी किया है.

किन राज्यों में यह प्रक्रिया कब तक चलेगी?

जारी लिस्ट के अनुसार, तमिलनाडु और गुजरात में SIR की प्रक्रिया अब 19 दिसंबर तक चलेगी. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में यह प्रक्रिया 23 दिसंबर तक चलेगी. उत्तर प्रदेश में SIR की प्रक्रिया साल के आखिरी दिन, 31 दिसंबर तक चलेगी.

चुनाव आयोग का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन

चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के जरिए वोटर लिस्ट को शुद्ध करने का निर्देश दिया है. आयोग ने कहा है कि ड्राफ्ट लिस्ट पब्लिश होने से पहले, हर पोलिंग बूथ पर पाए गए मृत, शिफ्ट हुए, अनुपस्थित और डुप्लीकेट वोटर्स की लिस्ट राजनीतिक पार्टियों से जुड़े बूथ-लेवल एजेंट्स के साथ शेयर की जानी चाहिए.

बिहार की तर्ज पर लिस्ट अपलोड करने के निर्देश

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी राज्य इस लिस्ट को उसी तरह उपलब्ध कराएं जैसे बिहार में मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर अपलोड किया गया था. इससे वोटर लिस्ट में सुधार करने और वोटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने में मदद मिलेगी. इससे पहले, चुनाव आयोग ने SIR के दौरान गिनती फॉर्म जमा करने की अवधि बढ़ाने के उत्तर प्रदेश के अनुरोध को गंभीरता से लिया था और संकेत दिया था कि इसे एक सप्ताह तक बढ़ाया जा सकता है. आयोग ने गुरुवार को SIR की अवधि बढ़ा दी.

नए पोलिंग स्टेशनों की लिस्ट देने के निर्देश

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के CEO को ऊंची इमारतों और सोसाइटियों में रहने वाले वोटर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए पोलिंग स्टेशन बनाने का निर्देश दिया है. यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि किसी भी पोलिंग स्टेशन पर 1200 से ज़्यादा वोटर न हों. आयोग ने पश्चिम बंगाल के CEO से 31 दिसंबर तक ऐसे पोलिंग स्टेशनों की लिस्ट देने को कहा है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST