Live TV
Search
Home > खेल > IND vs SL Test Series: गॉल में भारत का बचना मुश्किल? 125 विकेट वाला खूंखार स्पिनर और 1 सरप्राइज एंट्री… श्रीलंका ने बिछाया जाल!

IND vs SL Test Series: गॉल में भारत का बचना मुश्किल? 125 विकेट वाला खूंखार स्पिनर और 1 सरप्राइज एंट्री… श्रीलंका ने बिछाया जाल!

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. गॉल में भारत को फंसाने के लिए लंका ने उतारे 3 खूंखार स्पिनर, देखें पूरा स्क्वॉड.

Written By:
Last Updated: 2026-08-12 21:29:48

Mobile Ads 1x1

भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने में अब महज तीन दिन का वक्त बचा है. इस बीच श्रीलंका ने पहले टेस्ट मुकाबले के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम की कमान 34 वर्षीय ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा के हाथों में होगी, जबकि 27 साल के ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस को उपकप्तान बनाया गया है.

पिच के मिजाज और परिस्थितियों को देखते हुए श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने स्क्वॉड में तीन विशेषज्ञ स्पिनरों को जगह दी है. इनमें अनुभवी प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस और युवा केशरा नुवांता शामिल हैं. प्रभात बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं, जबकि रमेश मेंडिस और केशरा नुवांता दाएं हाथ के ऑफ-स्पिनर हैं.

1. प्रभात जयसूर्या

प्रभात जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए अब तक 23 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान 43 पारियों में उन्होंने 32.03 की औसत से 125 विकेट चटकाए हैं. रेड-बॉल क्रिकेट में वह 2 बार मैच में 10 विकेट, 12 बार 5 विकेट और 3 बार 4 विकेट ले चुके हैं. एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 52 रन देकर 7 विकेट रहा है.

2. रमेश मेंडिस

31 साल के रमेश मेंडिस ने अब तक 16 टेस्ट मैचों की 30 पारियों में 31.15 की औसत से 71 विकेट झटके हैं. टेस्ट में उनके नाम 1 बार मैच में 10 विकेट, 5 बार 5 विकेट और 5 बार 4 विकेट दर्ज हैं. एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 रन देकर 6 विकेट है.

3. केशरा नुवांता

केशरा नुवांता ने अब तक अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है. हालांकि, घरेलू क्रिकेट में उनका प्रथम श्रेणी (First-Class) रिकॉर्ड काफी प्रभावी रहा है. उन्होंने 15 फर्स्ट-क्लास मैचों की 24 पारियों में 22.12 की शानदार औसत से 64 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 बार 10 विकेट, 5 बार 5 विकेट और 4 बार 4 विकेट चटकाए हैं.

इसके अलावा कप्तान धनंजय डी सिल्वा और कामिंदु मेंडिस भी जरूरत पड़ने पर अपनी ऑफ-स्पिन से अहम योगदान देने में सक्षम हैं. अब तक टेस्ट क्रिकेट में धनंजय डी सिल्वा ने 43 विकेट और कामिंदु मेंडिस ने 3 विकेट चटकाए हैं.

पहले टेस्ट के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पासिंदु सूरियाबंदरा, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांता, मिलान रत्नायके, असिता फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशांका.

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुतार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, सारंश जैन.

भारत के श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: 15-19 अगस्त – गॉल (सुबह 10:00 बजे से)
  • दूसरा टेस्ट: 23-27 अगस्त – कोलंबो (सुबह 10:00 बजे से)

MORE NEWS