<
Categories: खेल

IND VS WI: कोच गौतम गंभीर को कैसी लगती है शुभमन गिल की कप्तानी? खुद किया खुलासा; क्या होने वाला है टीम में बदलाव

India vs West Indies 3rd ODI: शुभमन गिल ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में 223 रनों की नाबाद पारी ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी. अब गौतम गंभीर ने शुभमन गिल के कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

IND vs WI 3rd ODI: भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मुकाबले के सीरीज का आखिरी मुकाबला कल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा,. भारत सीरीज में 2-0 से आगे है. वहीं अंतिम मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर बोला है .गंभीर ने कहा कि गिल धीरे-धीरे ऐसे कप्तान बन रहे हैं, जो अपने गेंदबाजों को समझते हैं और उनका भरोसा जीत रहे हैं. बता दें शुभमन गिल ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में 223 रनों की नाबाद पारी ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी. 

भारतीय कोच गंभीर ने कहा कि कप्तानी मिलने के बाद से शुभमन के खेल में भी सुधार हुआ है. वो सफेद गेंद के साथ-साथ लाल गेंद में भी शानदार कर रहे हैं. ड्रेसिंग रूम में गिल को खिलाड़ियों का सम्मान मिलता है और वह टीम उनकी बात सुनती है.  गंभीर की माने तो कप्तान के लिए ये समझना जरूरी है कि गेंदबाजों के लिए मैदान पर हालात कितने मुश्किल हो सकते हैं. इसी वजह से उन्होंने गिल को धीरे-धीरे बॉलर्स का कप्तान बनता बताया.

युवा गेंदबाजों को मुश्किल मैच में क्यों उतारा

गौतम ने युवा गेंदबाज औकिब नबी और गुरनूर बराड़ को दूसरे वनडे में मौका देने के फैसले का भी बचाव किया. उन्होंने कहा कि वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी के लिए युवा खिलाड़ियों को सिर्फ आसान मैचों में मौका देना काफी नहीं है. उन्हें प्रेशर वाले मैचों को भी खेलने का अनुभव होना चाहिए. बता दें कि दूसरे मुकाबले में गुरनूर ने 10 ओवर में 96 रन देकर 2 विकेट लिए थे. वहीं औकिब नबी ने अपना वनडे डेब्यू किया और 8.5 ओवर में 84 रन दिए. गुरनूर ने 10 ओवर में 96 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं औकिब नबी ने अपना वनडे डेब्यू किया और 8.5 ओवर में 84 रन दिए. भले ही आंकड़े उनके पक्ष में नहीं थे, लेकिन गंभीर का मानना ​​है कि ऐसे मैच युवा गेंदबाजों को भविष्य के लिए जरूरी अनुभव देते हैं.

गुवाहाटी की पिच पर गंभीर की चिंता

दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकार 800 से ज्यादा रन बनाए. जिसके बाद गंभीर ने गुवाहटी की पिच पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि गेंद और बल्ले के बीच मुकाबला बराबारी का होना चाहिए. गंभीर ने कहा कि गेंदबाजों और बल्लेबाजों का आकलन उनके विकेट और रन को देखकर नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि  यह भी देखना चाहिए कि उसने मुश्किल हालात में अपनी योजना को कितनी अच्छी तरह लागू किया.भारत ने इस जीत के साथ वनडे सीरीज में 2-0 से बढट बना ली. 

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Gurugram News: 24 घंटे से बिजली-पानी को तरसे लोग, सड़क पर उतरे तो लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम

Gurugram News: गुरुग्राम में बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.…

Last Updated: October 22, 2026 23:13:20 IST

बहन की शादी के लिए गांव पहुंचा सलीम, आरोपी को देख ताजा हुआ पुराने जख्मों का दर्द, पीड़ित परिवार ने जाहिर की चिंता

Shabnam murder case: अमरोहा के बावनखेड़ी गांव में शबनम हत्याकांड के दोषी सलीम को अपनी…

Last Updated: October 22, 2026 22:48:23 IST

Jharkhand News: घर में भाभी को अकेलाा देख मचला देवर का मन, कर दी गंदी हरकत और फिर…

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक देवर ने अपनी भाभी को घर…

Last Updated: October 22, 2026 22:44:20 IST

UP News: दुर्गा पूजा में पिया चरणामृत, फिर लगवाना पड़ा रेबीज का इंजेक्शन, 450 लोगों में खौफ

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक गाय के मरने के बाद हड़कंप मच…

Last Updated: October 22, 2026 22:13:30 IST

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर मिलेगा एक्शन, सस्पेंस और रोमांच का डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Friday OTT Releases: 23 अक्टूबर 2026 को ओटीटी पर सस्पेंस थ्रिलर, क्राइम ड्रामा, तमिल फिल्म,…

Last Updated: October 22, 2026 22:11:44 IST