<

बुजुर्गों के लिए RetiredPeople.in ग्लोबल पहल शुरू

दुनिया भर के सेवानिवृत्त लोगों को 24x7x365 जोड़ने वाला नया प्लेटफॉर्म संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को लॉन्च हुआ मोहाली (पंजाब) [भारत], 1…

दुनिया भर के सेवानिवृत्त लोगों को 24x7x365 जोड़ने वाला नया प्लेटफॉर्म संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को लॉन्च हुआ

मोहाली (पंजाब) [भारत], 1 अक्टूबर: दुनिया की बढ़ती बुजुर्ग आबादी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज यहां एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत हुई। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से तैयार वैश्विक डिजिटल समुदाय RetiredPeople.in को संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया।

वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल दूरी होगी कम

दुनिया में जनसांख्यिकीय बदलाव के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म की आवश्यकता बढ़ रही है। वर्तमान में दुनिया भर में लगभग 1.2 अरब लोग 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं। वर्ष 2050 तक यह संख्या बढ़कर 2.1 अरब होने का अनुमान है। भारत भी बड़े जनसांख्यिकीय बदलाव से गुजर रहा है। वर्ष 2025 के आंकड़ों के अनुसार, देश में करीब 15.3 करोड़ वरिष्ठ नागरिक हैं और 2050 तक 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों की संख्या 34.7 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। इसका अर्थ है कि तब प्रत्येक पांच भारतीयों में से एक वरिष्ठ नागरिक होगा।

दशकों का विशेष ज्ञान, व्यावहारिक अनुभव और स्थापित नेटवर्क होने के बावजूद अनेक सेवानिवृत्त पेशेवर डिजिटल युग में दिखाई नहीं देते। RetiredPeople.in इस दूरी को कम करने का प्रयास है। प्लेटफॉर्म वरिष्ठ नागरिकों को अपनी डिजिटल पहचान बनाने का अवसर देता है, जहां वे अपनी पेशेवर विरासत, व्यावहारिक ज्ञान और विशेषज्ञता को दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं।

पेशेवर और सामाजिक अवसरों के नए रास्ते

प्लेटफॉर्म का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रिटायरमेंट का अर्थ योगदान का अंत न हो। रजिस्ट्रेशन के बाद वरिष्ठ नागरिक विभिन्न प्रकार के अवसर तलाश सकेंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • फुल-टाइम और पार्ट-टाइम भूमिकाएं
  • कंसल्टेंसी असाइनमेंट और एडवाइजरी भूमिकाएं
  • मेंटरशिप और कॉरपोरेट ट्रेनिंग
  • प्रोजेक्ट कंसल्टिंग और फ्रीलांस वर्क
  • सामाजिक संगठनों के साथ जुड़ने के अवसर

इस पहल के विजनरी एवं स्ट्राटेजिस्ट अमृत पाल सिंह के अनुसार प्लेटफॉर्म का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अनुभव की उपयोगिता बनी रहे। सिंह ने कहा, “रिटायरमेंट का मतलब यह नहीं कि कोई व्यक्ति दुनिया की नजरों से ओझल हो जाए।”

उनका मानना है कि टेक्नोलॉजी वरिष्ठ नागरिकों की व्यापक आकांक्षाओं को आधुनिक दुनिया की जरूरतों से जोड़ सकती है।

सिल्वर इकोनॉमी के लिए वन-स्टॉप इकोसिस्टम

पेशेवर अवसरों के अलावा यह प्लेटफॉर्म सेवानिवृत्त लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी एक व्यापक केंद्र के रूप में काम करेगा। यह वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों के जरूरी सर्विस प्रोवाइडर्स से जोड़ेगा, जैसे कि –

  • हैल्थकेयर एवं वैलनेस: अस्पताल, डॉक्टर, डायग्नोस्टिक लैब, फिजियोथेरेपिस्ट, होम हैल्थकेयर, योग और मेडिटेशन।
  • होम एवं लाइफस्टाइल: कुक, ड्राइवर, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन और होम नर्सिंग।
  • फाइनेंशियल एवं लीगल: वित्तीय सलाह, बैंकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट, इंश्योरेंस और कानूनी सेवाएं।
  • ट्रेवल एवं फुरसत: धार्मिक पर्यटन, घूमना-फिरना, होटल, टैक्सी, रेलवे और एयरलाइन सेवाएं।

सर्विस प्रोवाइडर्स से सीधा संपर्क

यह प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़ती ‘सिल्वर इकोनॉमी’ तक पहुंचने के इच्छुक व्यवसायों के लिए भी एक नया माध्यम बनेगा। सर्विस प्रोवाइडर्स शहर या देश के आधार पर उन वरिष्ठ नागरिकों को खोज सकेंगे, जिन्हें उनकी विशेष सेवाओं की आवश्यकता है। प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए प्लेटफॉर्म जीरो ब्रोकरेज पर सीधे संपर्क की सुविधा देने का प्रस्ताव करता है।

RetiredPeople.in पर रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निःशुल्क होगा। इसके लिए कोई मासिक, तिमाही या वार्षिक सब्सक्रिप्शन शुल्क नहीं होगा। प्लेटफॉर्म दुनिया भर में 24x7x365 कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा, हालांकि कुछ विशेष प्रोफाइल को एक्सेस करने के लिए पे-पर-यूज मॉडल लागू हो सकता है।

संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के साथ अपने लॉन्च को जोड़ते हुए RetiredPeople.in का उद्देश्य ऐसा एकीकृत वैश्विक डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करना है, जो वरिष्ठ नागरिकों की गरिमा और क्षमताओं का सम्मान करे और उन्हें दुनिया से जुड़े रहने के नए अवसर प्रदान करे।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

अमृत पाल सिंह
विजनरी एवं स्ट्राटेजिस्ट
RetiredPeople.in
ईमेल: info@retiredpeople.in
मोबाइल: +91 98766 25076

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

ICC ODI World Cup 2027: 57 मैच, 12 टीमें और दो ग्रुप, 50 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ; देखें पूरा शेड्यूल

ICC ODI World Cup 2027: 2027 वनडे वर्ल्ड कप का फॉर्मेट बिल्कुल अलग और दिलचस्प…

Last Updated: October 2, 2026 11:57:55 IST

Jitiya Vrat 2026: 3 या 4 अक्टूबर…कब रखें जितिया व्रत? यहां जानें सही तारीख और पारण समय

Jitiya Vrat 2026: बिहार, झारखंड और यूपी में जितिया व्रत बच्चों की लंबी उम्र और…

Last Updated: October 2, 2026 11:56:35 IST

Election Commission SIR: वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो क्या करें? बिल्कुल भी न हो परेशान; अब घर आकर खुद फॉर्म फरवाएंगे BLO

Election Commission SIR: चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा. छूटे हुए और पहली…

Last Updated: October 2, 2026 11:37:17 IST

IND VS WI: कोच गौतम गंभीर को कैसी लगती है शुभमन गिल की कप्तानी? खुद किया खुलासा; क्या होने वाला है टीम में बदलाव

IND VS WI: शुभमन गिल ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में 223 रनों की नाबाद…

Last Updated: October 2, 2026 11:18:15 IST

आशादीप ग्रुप ऑफ स्कूल्स और लियो स्कूल द्वारा ‘कॉमर्स मॉड्यूल एग्जिबिशन 2026’ का आयोजन

सूरत (गुजरात) [भारत], 2 अक्टूबर: विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षा तक सीमित न रखते…

Last Updated: October 2, 2026 11:07:20 IST

Salman Khan Viral Video: फैन की होती रही बेइज्जती, चुपचाप मुंह बंद कर खड़े रहे सलमान खान; वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

Salman Khan Viral Video: सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका…

Last Updated: October 2, 2026 10:40:09 IST