<

IPL 2026 में सबसे कमजोर दिख रही ये टीम, लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ी, कप्तान का रिकॉर्ड भी खराब

IPL 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम को एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं, जिसकी वजह से टीम का संतुलन बिगड़ गया है. टीम के कुछ तेज गेंदबाज चोट के कारण खेल नहीं पाएंगे. इससे गेंदबाजी कमजोर हो गई है, जो टी20 क्रिकेट में बहुत जरूरी होती है.

नई दिल्ली. IPL 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम को एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं, जिसकी वजह से टीम का संतुलन बिगड़ गया है. टीम के कुछ तेज़ गेंदबाज़ चोट के कारण खेल नहीं पाएंगे. इससे गेंदबाजी कमजोर हो गई है, जो टी20 क्रिकेट में बहुत जरूरी होती है. खासकर मैच के आखिरी ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करना बहुत महत्वपूर्ण होता है, और इस समय KKR को इसमें दिक्कत आ सकती है.

केकेआर के लिए हर्षित राणा के बाद आकाशदीप चोटिल हो गए हैं और टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में टीम का तालमेल थोड़ा बिगड़ सकता है, क्योंकि नए खिलाड़ी अभी पूरी तरह अनुभव नहीं रखते. कोच और कप्तान के लिए सही टीम बनाना भी मुश्किल हो जाता है. अब KKR को अपनी बेंच पर मौजूद खिलाड़ियों पर भरोसा करना होगा और उन्हें अच्छा खेलने के लिए तैयार करना होगा. अगर ये खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो टीम फिर से मजबूत बन सकती है.

केकेआर के लिए समस्या
हालांकि, केकेआर के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन भी कुछ नहीं रहा था. पिछले साल केकेआर की टीम 8वें नंबर पर रही थी. कई पूर्व क्रिकेटर्स तक ने यह भी कह दिया है कि रहाणे की कप्तानी में उतना दम नहीं है. दूसरी ओर, टीम के पास कुछ अनुभवी खिलाड़ी भी हैं, जो टीम को संभाल सकते हैं. उनके अनुभव से टीम को मुश्किल समय में मदद मिल सकती है. कुल मिलाकर, IPL 2026 में KKR के लिए सबसे बड़ी चुनौती उसकी चोटों की समस्या है. अगर टीम जल्दी इसका समाधान निकाल लेती है, तो वह अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. अब देखना यह होगा कि KKR मैदान पर कैसा खेल दिखाती है.

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी दहिया (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमन पॉवेल, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी (रिप्लेसमेंट), वरुण चक्रवर्ती, प्रशांत सोलंकी, हर्षित राणा (बाहर), आकाश दीप (बाहर)

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST