Hindi News / Sports / Ipl 224 Mi Vs Dc Live Score

IPL 224, MI VS DC Highlights: मुंबई इंडियंस ने जीता सीजन का पहला मुकाबला, दिल्ली को 29 रन से हराया

India News (इंडिया न्यूज), IPL 224, MI VS DC Highlights: मुंबई इंडियंस ने सीजन का पहला मुकाबला जीत लिया है। आईपीएल 2024 के 20वां मुकाबला आज (7 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को बीच खेला गया। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), IPL 224, MI VS DC Highlights: मुंबई इंडियंस ने सीजन का पहला मुकाबला जीत लिया है। आईपीएल 2024 के 20वां मुकाबला आज (7 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को बीच खेला गया। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए।

DC  की बल्लेबाजी

  • डेविड वार्नर -10 रन

MI की गेंदबाजी

  • रोमारियो शेफर्ड -1 विकेट

MI की बल्लेबाजी

  • रोहित शर्मा- 49 रन
  • सूर्यकुमार यादव -0रन
  • इशान किशन – 42 रन
  • तिलक वर्मा -6 रन
  • हार्दिक पांड्या -39 रन
  • टिम डेविड -45 रन
  • रोमारियो शेफर्ड -39 रन

DC  की गेंदबाजी

  • अक्षर पटेल- 2 विकेट
  • एनरिक नॉर्त्जे- 2 विकेट
  • खलील अहमद -1 विकेट

Rohit से मिले Ganguly, मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya को लेकर बोली यह बात

हार के खौफ से हाथ में तश्बीह लेकर ये क्या करने लगे रिजवान? क्या भारत के खिलाफ टोना टोटका कर रहे पाकिस्तानी कप्तान

MI VS DC

05:47 PM, 07-APR-2024

दिल्ली का पहला विकेट गिरा

दिल्ली को 22 के स्कोर पर पहला झटका लगा। डेविड वॉर्नर आठ गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने हार्दिक के हाथों कैच कराया। फिलहाल पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल क्रीज पर हैं।

मुंबई ने दिल्ली के सामने रखा 235 रन का लक्ष्य

मुंबई की शुरुवात बेहद शानदार

टॉस हार पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुवात बेहद शानदार रही। 80 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा। अक्षर पटेल ने सेट बल्लेबाज रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। रोहित 27 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गए। इशान किशन 42 रन बना कर आउट हो गए। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 39 रन की पारी खेली। रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 39 रन बनाए। टिम डेविड ने नाबाद 45 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा वर्मा सिर्फ 6 रन बना सके। वहीं सीजन का पहला मुकाबला खेल रहे सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो गए।

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्त्जे ने 2-2 विकेट लिए। खलील अहमद एक विकेट अपने नाम कर सके।

अंतिम ओवर में बने 32 रन

आखिरी ओवर में मुंबई के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड ने 32 रन जड़ दिए। यह इस सिजन का सबसे महंगा ओवर रहा। एनरिक नॉर्त्जे की गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी ओवर में 4 छक्के और 2 चौके लगाए।

04:31 PM, 07-APR-2024

मुंबई का चौथा विकेट गिरा 

मुंबई इंडियंस को 13वें ओवर में चौथा झटका लगा। खलील अहमद ने तिलक वर्मा को अक्षर के हाथों कैच कराया। वह छह रन बना सके।

04:19 PM, 07-APR-2024

मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस को 111 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। ईशान किशन 23 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर ने अपनी गेंद पर उनका बेहतरीन कैच लपका।

04:07 PM, 07-APR-2024

मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

आठवें ओवर में 81 के स्कोर पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना कैच आउट हुए। उन्हें नॉर्त्जे ने फ्रेजर मैकगर्क के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार का यह इस सीजन का पहला मैच था।

04:01 PM, 07-APR-2024

मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा

80 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा। अक्षर पटेल ने सेट बल्लेबाज रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। रोहित 27 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गए।

03:10 PM, 07-APR-2024

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्त्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह।

03:01 PM, 07-APR-2024

दिल्ली ने टॉस जीता

मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम में दो बदलाव हैं। रसिख डार सलाम की जगह ललित यादव और चोटिल मिचेल मार्श की जगह झाय रिचर्डसन की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है। मुंबई में  सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है। वह नमन धीर की जगह टीम में आए हैं। वहीं, नबी को डेवाल्ड ब्रेविस और शेफर्ड को मफाका की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।

 

Tags:

"ipl 2024"Cricket News in HindiIPLLatest Cricket News UpdatesMI VS DCt20 ipl today matchtoday ipl match live score

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue