Live TV
Search
Home > क्रिकेट > भारतीय क्रिकेटर टूर्नामेंट से बाहर, एशिया कप खेलना भी मुश्किल, टेंशन में टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेटर टूर्नामेंट से बाहर, एशिया कप खेलना भी मुश्किल, टेंशन में टीम इंडिया

भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर हो गई हैं. उनकी चोट से भारत के एशिया कप अभियान को भी झटका लग सकता है. 28 अगस्त से हांगकांग में शुरू होने वाले एशिया कप में जेमिमा की उपलब्धता पर अब सवाल खड़े हो गए हैं.

Written By:
Last Updated: 2026-08-08 17:24:22

Mobile Ads 1x1

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ के मौजूदा सीजन से बाहर होना पड़ा है. उनकी फ्रेंचाइजी साउदर्न ब्रेव ने शनिवार, 8 अगस्त को इसकी पुष्टि की. जेमिमा ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और छह मैचों में 143 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.19 रहा. उन्होंने लगातार दो मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीता था.

साउदर्न ब्रेव इस सीजन शानदार फॉर्म में है और टीम ने अपने छह में से पांच मुकाबले जीते हैं. टीम के लीग चरण में अभी दो मैच बाकी हैं. हालांकि, जेमिमा की चोट कितनी गंभीर है, इसकी अभी जानकारी नहीं दी गई है. हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने में खिलाड़ी को चोट की गंभीरता के हिसाब से कुछ सप्ताह से लेकर कई महीने तक लग सकते हैं. ऐसे में उनकी वापसी को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है.

एशिया कप में खेलने पर भी बढ़ी चिंता
जेमिमा की चोट का असर भारत के आगामी एशिया कप अभियान पर भी पड़ सकता है. महिला एशिया कप का आयोजन हांगकांग में 28 अगस्त से होना है. अगर जेमिमा समय पर फिट नहीं होती हैं तो भारतीय टीम को बड़ा नुकसान हो सकता है. टी20 क्रिकेट में भले ही जेमिमा का प्रदर्शन उनके सबसे मजबूत प्रारूप जैसा नहीं रहा हो, लेकिन मध्य ओवरों में रन बनाने के साथ-साथ उनकी शानदार फील्डिंग टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है.

चार्ली नॉट को मिला साउदर्न ब्रेव का मौका
जेमिमा की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर चार्ली नॉट को साउदर्न ब्रेव की टीम में शामिल किया गया है. चार्ली इससे पहले 2024 के ‘द हंड्रेड’ में भी इस टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने हाल ही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 404 रन बनाए और 27 विकेट भी लिए. वह बल्लेबाजी के साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी से भी टीम को मजबूती देंगी. जेमिमा की गैरमौजूदगी साउदर्न ब्रेव और भारतीय टीम, दोनों के लिए बड़ा झटका हो सकती है.

MORE NEWS