<
Categories: खेल

Eng vs SL: जोस बटलर ने क्रिकेट के महारिकॉर्ड को किया अपने नाम, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज; कोहली भी पीछे

Jos Buttler Creates History: बटलर ने वो कारनामा कर दिखाया जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में उनसे पहले कोई नहीं कर सका था.बटलर अब टी20 क्रिकेट में 15000 रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

England vs Sri Lanka: जहां एक तरफ अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सबसे कम गेंदों में शतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया, वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड कायम किया.बटलर ने वो कारनामा कर दिखाया जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में उनसे पहले कोई नहीं कर सका था.बटलर अब टी20 क्रिकेट में 15000 रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मुकाबले को 6 विकेट से जीत कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली.17 सितंबर को कार्डिफ के सोफिया ग्राउंड पर यह मुकाबला खेला गया. जहां श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को जीतने के लिए 146 रनों का लक्ष्य दिया था. इंग्लैंड की टीम ने इस टारगेट को सिर्फ 12.1 ओवर में अपने नाम कर लिया. 

जोस बटलर ने कीरोन पोलार्ड को छोड़ा पीछे

दूसरे मुकाबले में बटलर ने 16 गेंदों में 30 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौकों और 1 छक्के भी लगाएं. इस पारी के दम पर बटलर ने टी20 क्रिकेट अपने 15000 रन पूरे किए और टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर-1 बन गए. उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ कर इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया. बता दें पोलार्ड के नाम टी-20 में कुल 14999 रन हैं. उन्होंने ये रन 754 टी20 मैचों की 671 पारियों में बनाया है. इस दौरान उनका औसत 31.71 रहा. 

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • जोस बटलर (इंग्लैंड) – 15000 रन
  • कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) – 14999 रन
  • एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) – 14581 रन
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 14562 रन
  • डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 14284 रन
  • विराट कोहली (भारत) – 14218

वहीं 36 साल के बटलर ने अपने 528वें मैच की 497वीं पारी में 15000 रनों का आंकड़ा छू लिया. इस दौरान बटलर का एवरेज 35.46 का रहा. वहीं बटलर के नाम क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में  9 शतक और 107 अर्धशतक दर्ज हैं. वहीं  विराट कोहली 14218 रनों के साथ इस लिस्ट में 6ठे स्थान पर हैं. 

इंग्लैंड ने लगातार 14वें टी20I में श्रीलंका को हराया

145 रन के टारगेट के जवाब में, मेज़बान इंग्लैंड ने सिर्फ़ 12.1 ओवर में सिर्फ़ चार विकेट खोकर टारगेट आसानी से हासिल कर लिया. इस चेज़ में, टॉम बैंटन ने 24 गेंदों पर 52 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे, जिससे टीम की जीत पक्की हो गई. यह श्रीलंका के ख़िलाफ़ इंग्लैंड की लगातार 14वीं T20 इंटरनेशनल जीत थी. दोनों टीमों के बीच सीरीज़ का तीसरा और आख़िरी मैच 19 सितंबर को मैनचेस्टर में खेला जाएगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Delhi Crime: महिला को टॉयलेट में चोरी-छिपे देख रहा था शख्स, 3 साल बाद ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Delhi Crime News: दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन साल पुराने मामले को सुलझा लिया…

Last Updated: November 18, 2026 20:46:48 IST

Caught on CCTV: दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में घुसे हथियारबंद बदमाश, करोड़ों के गहने और कैश लेकर हुए फरार

Caught on CCTV: बिहार के बेतिया जिले से एख वीडियो सामने आई है. कुछ हथियारबंद…

Last Updated: November 18, 2026 20:07:52 IST

Watch Video: फेल होने पर भड़के नर्सिंग छात्र, प्रिंसिपल से भिड़े ABVP कार्यकर्ता; मारपीट के बाद पुलिस छावनी बना कॉलेज

Watch Video: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में हैरान करने वाला मामला सामने…

Last Updated: November 18, 2026 19:39:26 IST

Uttarakhand News: पति-पत्नी के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, गुस्से में पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, क्या है मामला?

Uttarakhand Crime: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 18, 2026 18:58:11 IST

હાથી સિમેન્ટ–સિધ્ધી સિમેન્ટે લોન્ચ કરી એડવાન્સ્ડ કન્સ્ટ્રક્શન કેમિકલ્સની નવી રેન્જ

નવી દિલ્હી [ભારત], ૧૮ નવેમ્બર: હાથી સિમેન્ટ અને સિધ્ધી સિમેન્ટ જેવી વિશ્વસનીય બ્રાન્ડ્સ ધરાવતી સૌરાષ્ટ્ર…

Last Updated: November 18, 2026 18:55:30 IST

Watch Video: स्टेज पर दूसरी लड़की के साथ डांस कर रहा था बॉयफ्रेंड, तभी पहुंच गई गर्लफ्रेंड; फिर जश्न के बीच मच गया बवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का स्टेज पर…

Last Updated: November 18, 2026 18:53:34 IST