Eng vs SL: जहां एक तरफ अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सबसे कम गेंदों में शतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया, वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड कायम किया.बटलर ने वो कारनामा कर दिखाया जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में उनसे पहले कोई नहीं कर सका था.बटलर अब टी20 क्रिकेट में 15000 रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मुकाबले को 6 विकेट से जीत कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली.17 सितंबर को कार्डिफ के सोफिया ग्राउंड पर यह मुकाबला खेला गया. जहां श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को जीतने के लिए 146 रनों का लक्ष्य दिया था. इंग्लैंड की टीम ने इस टारगेट को सिर्फ 12.1 ओवर में अपने नाम कर लिया.
जोस बटलर ने कीरोन पोलार्ड को छोड़ा पीछे
दूसरे मुकाबले में बटलर ने 16 गेंदों में 30 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौकों और 1 छक्के भी लगाएं. इस पारी के दम पर बटलर ने टी20 क्रिकेट अपने 15000 रन पूरे किए और टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर-1 बन गए. उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ कर इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया. बता दें पोलार्ड के नाम टी-20 में कुल 14999 रन हैं. उन्होंने ये रन 754 टी20 मैचों की 671 पारियों में बनाया है. इस दौरान उनका औसत 31.71 रहा.
🚨 JOS BUTTLER CREATED HISTORY – FIRST BATTER EVER TO COMPLETE 15,000 RUNS IN T20s 🫡🔥
Jos Buttler – 15,000 runs.
Kieron Pollard – 14,999 runs.Buttler – One of the Greatest ever. pic.twitter.com/FOeP1VHVSk
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 18, 2026
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- जोस बटलर (इंग्लैंड) – 15000 रन
- कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) – 14999 रन
- एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) – 14581 रन
- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 14562 रन
- डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 14284 रन
- विराट कोहली (भारत) – 14218
वहीं 36 साल के बटलर ने अपने 528वें मैच की 497वीं पारी में 15000 रनों का आंकड़ा छू लिया. इस दौरान बटलर का एवरेज 35.46 का रहा. वहीं बटलर के नाम क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 9 शतक और 107 अर्धशतक दर्ज हैं. वहीं विराट कोहली 14218 रनों के साथ इस लिस्ट में 6ठे स्थान पर हैं.
इंग्लैंड ने लगातार 14वें टी20I में श्रीलंका को हराया
145 रन के टारगेट के जवाब में, मेज़बान इंग्लैंड ने सिर्फ़ 12.1 ओवर में सिर्फ़ चार विकेट खोकर टारगेट आसानी से हासिल कर लिया. इस चेज़ में, टॉम बैंटन ने 24 गेंदों पर 52 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे, जिससे टीम की जीत पक्की हो गई. यह श्रीलंका के ख़िलाफ़ इंग्लैंड की लगातार 14वीं T20 इंटरनेशनल जीत थी. दोनों टीमों के बीच सीरीज़ का तीसरा और आख़िरी मैच 19 सितंबर को मैनचेस्टर में खेला जाएगा.